सिरोही | जिले के अनादरा चौराहे पर स्थित एक मकान पर आज अलसुबह से एक सर्वे की कार्रवाई चल रही है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
सुबह-सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
CRPF की मौजूदगी से सनसनी
मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर CRPF का एक जवान भी मौजूद बताया जा रहा है।
इस औचक कार्रवाई ने स्थानीय लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी है और वे इसके पीछे की वजह जानने को लेकर बेचैन हैं।
स्थानीय पुलिस बेखबर
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं होने की बात सामने आ रही है।
यह मकान किसका है और किस विभाग की टीम यहां सर्वे कर रही है, इसे लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
प्रशासन ने साधी चुप्पी
फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। कार्रवाई के पीछे की वजह क्या है, यह अभी भी एक रहस्य बना हुआ है।