Sirohi | गणेश चतुर्थी के अवसर पर सिरोही जिले की 'शहरी सरकार' के नतीजों में जनता ने सत्ता के खिलाफ स्पष्ट जनादेश दिया है। सिरोही नगर परिषद के चुनावी परिणामों में कांग्रेस ने भारी बहुमत हासिल कर अपना बोर्ड बनाना तय कर लिया है। अब तक सामने आए नतीजों में कांग्रेस ने अपना दबदबा और बढ़ाते हुए 23 वार्डों में शानदार जीत दर्ज कर ली है, जबकि सत्ताधारी होने के बावजूद चुनावी प्रबंधन में कमजोर रही भाजपा मात्र 10 सीटों पर सिमट गई है। जो संयम लोढ़ा इन चुनावों के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़े। वे अपने गृहनगर शिवगंज में कांग्रेस का बोर्ड नहीं बनवा पा रहे हैं, जबकि उन्होंने सिरोही में बीजेपी को पटखनी दे दी है।
चुनाव Result की प्रमुख झलकियां
-
कांग्रेस का दबदबा: सिरोही नगर परिषद के अंतिम वार्डों (32 से 35) में भी कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है। पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाने जा रही है।
-
सत्ता विरोधी लहर: भाजपा को जनता की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ा है। मुख्य मुकाबले के बीच 2 निर्दलीयों (वार्ड 4 और 11) ने भी जीत का परचम लहराया है।
-
सिरोही के साथ-साथ शिवगंज, आबूरोड, पिंडवाड़ा, माउंट आबू और मंडार के निकायों में मतगणना पूरी हो चुकी है।
माउंट आबू और शिवगंज में बीजेपी स्पष्ट बोर्ड बना रही है। जबकि मंडार में निर्दलीयों के हाथ में सत्ता की चाबी है। आबूरोड में भी बोर्ड बनाने के लिए बीजेपी को निर्दलीयों की मदद लगेगी। -
आबूरोड में भाजपा को बहुमत, माउंट आबू में भी भाजपा आगे
आबूरोड नगरपालिका के 40 वार्डों के परिणाम में भाजपा ने 20 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 16 वार्ड मिले। 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। इस तरह आबूरोड में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है। निर्दलीय के सहारे यंहा भाजपा बोर्ड बनाने की स्थिति मे है।आबूराज (माउंट आबू) नगरपालिका के 25 वार्डों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 वार्डों पर कब्जा जमाया। कांग्रेस को 7, आरएलपी को 1 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 वार्डों में जीत मिली। और भाजपा ने अपना कब्ज़ा जमाया
मंडार नगरपालिका के 20 वार्डों में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों को पीछे छोड़ते हुए निर्दलीय प्रत्याशियों ने 7 वार्ड जीते। कांग्रेस को 6 और भाजपा को 7 वार्डों में जीत मिली। अब देखना होगा निर्दलीय मण्डार मे कौनसी पार्टी को समर्थन करते है।
पिण्डवाड़ा और शिवगंज में तस्वीर अलग, सिरोही में कांग्रेस का दबदबा
पिण्डवाड़ा नगरपालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर बढ़त बनाई, जबकि भाजपा को 7 और निर्दलीयों को 5 वार्ड मिले। पिण्डवाड़ा मे कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है।वहीं शिवगंज नगरपालिका के 35 वार्डों में भाजपा ने 18 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया। कांग्रेस को 14 और निर्दलीयों को 3 वार्डों में जीत मिली। इसके साथ ही शिवगंज में भाजपा का बोर्ड बनना तय हो गया है।सिरोही नगर परिषद के चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 वार्डों में जीत दर्ज कर भारी बहुमत हासिल किया। भाजपा को 10 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 वार्डों में जीत मिली। सिरोही में कांग्रेस का पलड़ा स्पष्ट रूप से भारी रहा।
मतगणना स्थलों पर पुलिस और प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी मात्रा में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। अधिकारियों की निगरानी में मतगणना प्रक्रिया पूरी कराई गई और परिणाम घोषित होने के साथ ही जिले में निकाय चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई।
आबूरोड नगरपालिका चुनाव परिणाम -2026
कुल वार्ड 40
भाजपा -20
कांग्रेस -16
निर्दलीय -4
आबूराज (माउंट आबू )नगरपालिका परिणाम
कुल वार्ड -25
भाजपा -15
कांग्रेस -7
आरएलपी -1
निर्दलीय -2
मंडार नगरपालिका परिणाम
कुल वार्ड - 20
भाजपा - 7
कांग्रेस - 6
निर्दलीय - 7
पिण्डवाड़ा नगरपालिका परिणाम -2026
कांग्रेस 13
भाजपा -7
निर्दलीय -5
शिवगंज में भाजपा का बोर्ड
Bjp 18
Congress 14
IND 3
सिरोही नगर परिषद: वार्ड-वार विजेताओं की सूची
| वार्ड क्र. | विजेता का नाम | विजयी पार्टी |
| 1 | पूनम | भाजपा |
| 2 | सत्येन मीणा | कांग्रेस |
| 3 | चम्पालाल | कांग्रेस |
| 4 | दलपत राज पटेल | निर्दलीय |
| 5 | हरिओम दत्ता | कांग्रेस |
| 6 | अरुणा | भाजपा |
| 7 | देवाराम | कांग्रेस |
| 8 | कमलेश माली | कांग्रेस |
| 9 | शारदा देवी |
कांग्रेस |
|
10 |
Unopposed |
BJP |
|
11 |
चेतना |
निर्दलीय |
| 12 | अब्दुल साजिद | कांग्रेस |
| 13 | सीमा | कांग्रेस |
| 14 | सरफराज | कांग्रेस |
| 15 | तारा प्रजापति | कांग्रेस |
| 16 | मनीष प्रजापत | भाजपा |
| 17 | गौरव कुमार | भाजपा |
| 18 | राजेंद्र | कांग्रेस |
| 19 | संतोष | भाजपा |
| 20 | गीता पुरोहित | भाजपा |
| 21 | सुनील गुप्ता | भाजपा |
| 22 | अफ़साना कौसर | कांग्रेस |
| 23 | तलसाराम | कांग्रेस |
| 24 | साहेला परवीन | कांग्रेस |
| 25 | ऋतु जैन | कांग्रेस |
| 26 | प्रवीण राठौड़ | भाजपा |
| 27 | अनीता | भाजपा |
| 28 | ज्योति तोलानी | कांग्रेस |
| 29 | उतम | कांग्रेस |
| 30 | सेताराम | कांग्रेस |
| 31 | ईश्वर सिंह | कांग्रेस |
| 32 | प्रवीण जाटोलिया | कांग्रेस |
| 33 | अंशी देवी | कांग्रेस |
| 34 | तरुणा | कांग्रेस |
| 35 | उर्वशी | कांग्रेस |
पिंडवाड़ा नगरपालिका का शुरुआती रुझान
पिंडवाड़ा में भी कांग्रेस ने अपनी मजबूत पकड़ का संकेत दिया है। शुरुआती 5 वार्डों के नतीजों में कांग्रेस ने भारी बढ़त बना ली है:
-
वार्ड 1: दिनेश गुर्जर (कांग्रेस)
-
वार्ड 2: तरुण मीणा (कांग्रेस)
-
वार्ड 3: गुड़िया मीणा (कांग्रेस)
-
वार्ड 4: अजरूद्दीन (कांग्रेस)
-
वार्ड 5: रिंकू देवी (भाजपा)