राजस्थान

वीरवाड़ा से मुंबई तक: म्यान कश्यप ने रोशन किया सिरोही का नाम

गणपत सिंह मांडोली · 08 सितम्बर 2026, 05:09 शाम
सिरोही के वीरवाड़ा के गायक म्यान कश्यप ने मुंबई में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके राजस्थानी लोकगीत 'झीनी झीनी' को सुनकर मोहित सूरी और शशांक खेतान ने फिल्मों में काम करने का मौका दिया है।

सिरोही/मुंबई | सिरोही के वीरवाड़ा गांव से निकलकर मुंबई में अपनी आवाज और संगीत से पहचान बनाने वाले म्यान कश्यप ने एक बार फिर अपने शहर और राजस्थान का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित All About Music Summit 2026 में म्यान कश्यप के राजस्थानी लोकगीत ‘झीनी झीनी’ ने बॉलीवुड के कई दिग्गज फिल्म निर्देशकों का ध्यान आकर्षित किया।

‘Saiyaara’ के निर्देशक मोहित सूरी ने म्यान कश्यप की आवाज और ‘झीनी झीनी’ की खास तौर पर प्रशंसा की और उनके साथ काम करने में रुचि दिखाई। वहीं निर्देशक शशांक खेतान ने भी म्यान के गीत को पसंद करते हुए उन्हें अपनी फिल्म के लिए काम करने का अवसर देने की बात कही। इस मौके पर अश्विनी अय्यर तिवारी, आनंद तिवारी सहित कई अन्य फिल्ममेकर्स ने भी म्यान की गायकी और संगीत की सराहना की।

संगीत के सफर में कई बड़ी उपलब्धियां

म्यान कश्यप की संगीत यात्रा पहले से ही कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों से जुड़ी रही है। वर्ष 2021 में वे संगीत निर्देशक प्रीतम के साथ Core Singer के रूप में Guinness World Record की उपलब्धि का हिस्सा रहे। इसके अलावा उन्होंने ‘Prithviraj Chauhan’ के टाइटल ट्रैक में अपनी आवाज देकर बतौर प्लेबैक सिंगर भी अपनी पहचान बनाई।

‘Mehfilemyaan’ के जरिए देश-विदेश में राजस्थानी और सूफी संगीत

म्यान कश्यप वर्तमान में अपने बैंड ‘Mehfilemyaan’ के साथ लोक और सूफी संगीत को देश-विदेश के मंचों तक पहुंचा रहे हैं। बैंड ने मुंबई, वडोदरा और बेंगलुरु में Sold Out Concerts किए हैं। इसके साथ ही Abu Dhabi, Doha और Bahrain में भी अंतरराष्ट्रीय लाइव प्रस्तुतियां दी हैं।

सिरोही की मिट्टी से मिली संगीत की पहचान

म्यान कश्यप वीरवाड़ा, सिरोही में पले-बढ़े हैं। उन्होंने Ajit Vidya Mandir School और St. Paul School, Sirohi से शिक्षा प्राप्त की। उनके पिता दिनेश रावल सिरोही में LIC Advisor हैं।

आज मुंबई में Singer और Music Composer के रूप में अपनी पहचान बना चुके म्यान कश्यप अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं और राजस्थान के लोकसंगीत को बड़े मंचों तक पहुंचाने का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

वीरवाड़ा से शुरू हुआ यह सफर आज मुंबई से होते हुए बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंच चुका है—जो पूरे सिरोही के लिए गर्व की बात है।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)