राजस्थान

खबर का असर: VDO को नोटिस: गोचर भूमि पर डामर प्लांट: VDO को नोटिस, सरपंच पर भी गिरेगी गाज

गणपत सिंह मांडोली · 05 जून 2026, 08:26 रात
सोजत रोड़ में गोचर भूमि पर अवैध NOC देने पर ग्राम विकास अधिकारी को 16 सीसी का नोटिस, सरपंच पर भी कार्रवाई।

सोजत रोड़ | निकटवर्ती केलवाज ग्राम पंचायत में गोचर भूमि पर अवैध रूप से डामर प्लांट के लिए एनओसी जारी करने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को 16 सीसी का नोटिस जारी किया है, जबकि सरपंच के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।

यह कार्रवाई thinQ 360 द्वारा 28 मई को प्रकाशित खबर के बाद हुई है, जिसमें इस मामले का खुलासा किया गया था।

प्रशासनिक जांच और कार्रवाई

जिला परिषद के सीईओ मुकेश चौधरी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी विवेकसिंह को 16 सीसी का नोटिस थमाया गया है।

वहीं, सरपंच अमरसिंह जैतावत के खिलाफ कार्रवाई के लिए संभागीय आयुक्त को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी गई है।

चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि गोचर भूमि पर चल रहे डामर प्लांट को जब्त करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं।

चौधरी ने बताया कि गोचर भूमि पर किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां संचालित नहीं हो सकती हैं। हम किसी भी ग्राम पंचायत को गोचर भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे।

खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन

thinQ 360 ने गत 28 मई को गोचर भूूूमि पर बेधडक़ चल रहा डामर प्लांट, फैल रहा प्रदूषण के शिर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई।

खबर में बताय गया की सरपंच अमरसिंह जैतावत व ग्राम विकास अधिकारी ने नियम विरुद्व जाकर डामर प्लांट संचालन के लिए ग्राम पंचायत की ओर से एनओसी जारी कर दी गई। ग्राम पंचायत गोचर भूमि में किसी भी प्रकार की व्यवसायकि गतिविधियों के लिए एनओसी जारी नहीं कर सकती है।

खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने टीम बना कर जांच के लिए भेजा। टीम ने केलवाज ग्राम पंचायत जाकर गोचर भूमि में चल रहा डामर प्लांट देखा और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को रिपोर्ट सौप दी।

रिपोर्ट के बाद जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को 16 सीसी का नोटिस थमाया। जबकि सरपंच के खिलाफ कार्रवाही करने के लिए संभागीय आयुक्त को रिपोर्ट भेज दी।

*Edit with Google AI Studio

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)