जयपुर | राजस्थान में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election 2023) का समय करीब आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक माहौल गरमाता दिख रहा है।
सत्ता की कैसी ललक: टिकटों के लिए एक-दूसरे का पत्ता काटने की होड़, मंत्री पिता ने मांगा टिकट तो उसी सीट से बेटे की दावेदारी
सत्ता में वापसी करने का दावा करने वाली कांग्रेस का भी कुछ ऐसा ही हाल है। ऐसे में नेताओं ने तो चुनाव समिति के सदस्य भंवर जितेन्द्र सिंह और सालेह मोहम्मद की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
HIGHLIGHTS
- सत्ता में वापसी करने का दावा करने वाली कांग्रेस का भी कुछ ऐसा ही हाल है। ऐसे में नेताओं ने तो चुनाव समिति के सदस्य भंवर जितेन्द्र सिंह और सालेह मोहम्मद की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
संबंधित खबरें
सभी पार्टियों के नेताओं में सीटों पर दावेदारी और टिकट लेने की मशक्कत जारी है। हर कोई एक-दूसरे का पत्ता काटने में लगा हुआ है।
विधायक और पूर्व प्रत्याशी तो इस दौड़ में आगे हैं। बस किसी भी तरह से टिकट मिल जाए।
प्रत्याशियों का तो यहां तक कहना है कि ये नेता चुनाव नहीं जीत सकता इसलिए हमें मौका दिया जाए।
सत्ता में वापसी करने का दावा करने वाली कांग्रेस का भी कुछ ऐसा ही हाल है।
संबंधित खबरें
ऐसे में नेताओं ने तो चुनाव समिति के सदस्य भंवर जितेन्द्र सिंह और सालेह मोहम्मद की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
रविवार को जयपुर में कांग्रेस पार्टी में एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला।
जब एक ही सीट के लिए पिता और बेटा टिकट मांगने पहुंच गए। ये सब देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान था। दरअसल, गहलोत सरकार के मंत्री पिता को उनके बेटे ने चुनौती दे डाली।
जयपुर शहर जिला कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्यों के सामने विधानसभा चुनाव के टिकट की दावेदारी के लिए उम्मीदवारों के बीच जोर आजमाइश चल रही थी।
इसी बीच हवामहल विधानसभा सीट के लिए जलदाय मंत्री महेश जोशी ने अपना दावा ठोका तो उनके पीछे-पीछे उनके बेटे रोहित जोशी भी उसी सीट से दावेदारी करने पहुंच गए।
ये सब देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया।
ताज़ा खबरें
मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 27 किलो डोडा पोस्त बरामद, एक गिरफ्तार
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस नेता द्वेष, घृणा और प्रतिशोध की भावना से भरे हुए हैं
जालोर में जजों ने संभाली क्लास: स्कूली बच्चों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, सोशल मीडिया के खतरों से रहने को कहा सावधान
ईरान के खार्ग आइलैंड पर भीषण हमला: ट्रंप की डेडलाइन से पहले अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, तेल अर्थव्यवस्था और मिसाइल डिपो तबाह