thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
क्रिकेट

वेस्टइंडीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: गायकवाड़ और जायसवाल की खुली किस्मत, इस दिग्गज का कट गया पत्ता, अब ये होंगे टीम के उपकप्तान

thinQ360

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए टीम में बड़ा फेरबदल किया गया है। वेस्टइंडीज दौरे से टीम इंडिया में टेस्ट मैच के दिग्गज खिलाड़ी का पत्ता काट दिया गया है।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए टीम में बड़ा फेरबदल किया गया है। वेस्टइंडीज दौरे से टीम इंडिया में टेस्ट मैच के दिग्गज खिलाड़ी का पत्ता काट दिया गया है।
team india announced for west indies gaikwad and jaiswal in but cheteshwar pujara out

नई दिल्ली | India vs West Indies Test Series: वेस्टइंडीज फतेह के लिए टीम इंडिया एकदम तैयार है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को इंडिया की टेस्ट का ऐलान कर दिया है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए टीम में बड़ा फेरबदल किया गया है।

वेस्टइंडीज दौरे से टीम इंडिया में टेस्ट मैच के दिग्गज खिलाड़ी का पत्ता काट दिया गया है।

इसी के साथ रोहित शर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है।

इससे पहले माना जा रहा था कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार के बाद अब रोहित शर्मा को आराम दिया जाएगा और टीम की कमान किसी और के हाथों में होगाी।

चेतेश्वर पुजारा का कटा पत्ता

बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे पर जा रही टीम इंडिया से  सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का पत्ता काट दिया है। 

इसका कारण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पुजारा का फेल होना माना जा रहा है। पुजारा इस मैच की पहली पारी में 14 रन और दूसरी पारी में मात्र 7 रन बनाकर आउट हुए थे। 

रहाणे मार गए बाजी

आईपीएल में दमदार बल्लेबाजी की बदौलत अजिंक्य रहाणे ने पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई इसके बाद वे वेस्टइंडीज दौरे के लिए न सिर्फ टीम में चुने गए बल्कि उन्हें उपकप्तानी भी मिल गई। इसी के साथ केएस भरत को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है।

गायकवाड़ और जायसवाल की खुली किस्मत

आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से सभी के छक्के छुड़ाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की किस्मत खुल गई है। 

इन दोनों खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका दिया गया है।

यशस्वी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी टीम का हिस्सा थे,  लेकिन उनकी जगह ईशान किशन को मौका दिया गया था। 

शेयर करें: