thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
क्रिकेट

क्रिकेट के रोमांटिक हीरो छोड़ गए दुनिया: दिग्गज ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी का निधन, माने जाते थे सबसे हैंडसम क्रिकेटर, PM मोदी ने जताया दुख

desk

क्रिकेट जगत में सलीम दुर्रानी को रोमांटिक हीरो कहा जाता था। उनका पूरा नाम सलीम अजीज दुर्रानी था। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर छा गई है। क्रिकेट की तमाम हस्तियां अपने प्रिय क्रिकेटर के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • क्रिकेट जगत में सलीम दुर्रानी को रोमांटिक हीरो कहा जाता था। उनका पूरा नाम सलीम अजीज दुर्रानी था। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर छा गई है। क्रिकेट की तमाम हस्तियां अपने प्रिय क्रिकेटर के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं।
team india romantic player salim durani passed away was considered most handsome cricketer
Salim Durani

नई दिल्ली | Salim Durani Passed Away: आईपीएल के बीच क्रिकेट जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। क्रिकेट के सबसे हैंडसम क्रिकेटर माने जाने वाले पूर्व भारतीय खिलाड़ी सलीम दुर्रानी का निधन हो गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाने वाले सलीम दुर्रानी ने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

क्रिकेट जगत में सलीम दुर्रानी को रोमांटिक हीरो कहा जाता था। उनका पूरा नाम सलीम अजीज दुर्रानी था। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर छा गई है।

क्रिकेट की तमाम हस्तियां अपने प्रिय क्रिकेटर के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख, कहा-

सलीम दुरानी जी का गुजरात से बहुत पुराना और गहरा नाता रहा है। वह कुछ वर्षों तक सौराष्ट्र और गुजरात के लिए खेले। उन्होंने गुजरात को अपना घर भी बनाया। मुझे उनके साथ बातचीत करने का अवसर मिला है और मैं उनके बहुमुखी व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हुआ हूं। उनकी कमी जरूर खलेगी।

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रहे सलीम दर्रानी का जन्म अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ था, लेकिन वे टीम इंडिया के लिए खेलते थे।

दुर्रानी भारतीय टीम के आक्रामक बल्लेबाज होने साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी के भी महारथी थे। दुर्रानी ने करीब 13 साल तक भारत के लिए क्रिकेट खेला। 

11 दिसंबर 1934 को काबुल में जन्मे सलीम दुर्रानी जन्म के बाद अपनी मां के साथ जामनगर में रहने रहने लगे और इसके बाद वे राजस्थान में शिफ्ट हो गए। उनके पिता अब्दुल अजीज ने भी भारत के लिए दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे। 

सलीम दुर्रानी का क्रिकेट करियर

भारतीय टीम के इस स्टार क्रिकेटर सलीम दुर्रानी ने जनवरी 1960 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इनका पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। दुर्रानी ने टीम इंडिया के लिए 29 टेस्ट मैच खेलते हुए 1,202 रन बनाए। जिसमें उनके नाम एक शतक और 7 अर्धशतक दर्ज है। टेस्ट में उनका उच्चतम स्कोर 104 रन रहा।  इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 8,545 रन बनाए।  जिसमें 14 शतक और 45 अर्धशतक भी लगाए। इन मैचों में उनका सर्वाधिक स्कोर 137 रन नाबाद रहा।

शेयर करें: