thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

RAJASTHAN JAIPUR: भारतीयों के प्रति जो मानसिकता अंग्रेजों की थी वही कांग्रेस की भी - सीपी जोशी

desk

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर, कांग्रेस की विभाजन कारी नीति से देश हुआ कमजोर - सीपी जोशी

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पित्रोदा के बयान को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया | कांग्रेस जाति, धर्म और रंग के आधार पर देश को बांटकर सत्ता वापसी के कुत्सित प्रयास कर रही है : सीपी जोशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर, कांग्रेस की विभाजन कारी नीति से देश हुआ कमजोर - सीपी जोशी
the mentality that the british had towards indians was the same as that of congress   cp joshi
कांग्रेस की विभाजन कारी नीति से देश हुआ कमजोर - सीपी जोशी

जयपुर | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस के सैम पित्रोदा के बयानों को देश को तोड़ने वाला बताते हुए इसकी कड़ी भर्त्सना की है। सीपी जोशी ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयान से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस भारतीयों को जाति, धर्म और रंग के आधार पर बांटने में लगी है। भारतीयों के प्रति जो मानसिकता अंग्रेजों की थी, वहीं कांग्रेस की भी है। यह बयान भी अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर रंगभेद, नस्लभेद की मानसिकता के आधार पर किए गए अत्याचार को प्रदर्शित करता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भारत विश्वगुरू रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत और कुशल नेतृत्व में देश पुनः उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में भारतीयों की तुलना दूसरे देशों से करके भारत को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में भारत की ख्याति बढ़ा रहे हैं, कांग्रेस अपने बयानों से देशवासियों को अपमानित कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में फूट डालो, शासन करो की नीति को अपनाते हुए देश की एकता और अखंडता को ठेस पहुंचाने का काम किया है। विभाजन कारी नीति से देश कमजोर हुआ है। अब कांग्रेस के पास सत्ता में आने का कोई रास्ता नहीं बचा तो फिर से इसी नीति पर उतर आए। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि इस अपराध के लिए कांग्रेस को देश से क्षमा मांगनी चाहिए।

शेयर करें: