thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

कई ट्रेनें प्रभावित: बालासोर ट्रेन हादसे की याद हुई ताजा, पश्चिम बंगाल में दो मालगाड़ियां आपस में टकराई

thinQ360

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई है।  जिसमें लगभग 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। प्लेटफॉर्म और सिग्नल रूम क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे से आद्रा मंडल में कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई है।  जिसमें लगभग 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। प्लेटफॉर्म और सिग्नल रूम क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे से आद्रा मंडल में कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 
two goods trains collide at onda railway station in bankura west bengal
Two Goods trains collide at Onda

बांकुड़ा |  West Bengal: देश में पिछले दिनों हुए बालासोर ट्रेन हादसे के बाद रविवार को एक बार फिर से बड़ा हादसा हो गया है। 

रविवार को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई है। 

जिसमें लगभग 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। प्लेटफॉर्म और सिग्नल रूम क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे से आद्रा मंडल में कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 

इस घटना में एक मालगाड़ी के चालक को चोटें आईं हैं। गनीमत ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। 

हादसे के बाद इस रूट का रेल यातायात भी बाधित हो गया। जिसके चलते वहां से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। 

ट्रेन हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया। 

रेलवे द्वारा यूपी मेल लाइन और यूपी लूप लाइन को बहाल कर दिया गया है। ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है

टक्कर इतनी जोरदारा थी कि मालगाड़ी के ऊपर दूसरी गाड़ी का इंजन चढ़ गया।

हादसा देख स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर दोनों मालगाड़ियों के ड्राइवरों को बचा लिया। 

हालांकि इस हादसे को लेकर अभी तक रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

2 जून को हुआ था बालासोर ट्रेन हादसा

आपको बता दें कि 2 जून को शाम करीब सात बजे बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस यहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी।

इस टक्कर से ट्रेन के डिब्बे दूसरी पटरी पर बिखर गए थी और इसकी चपेट में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आ गई थी।

तीनों रेल के बीच हुआ ये हादसा इतना खतरनाक था कि इस हादस में 290 लोगों की मौत हो गई थी। 

शेयर करें: