नई दिल्ली | क्रिकेट की दुनिया में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खास पहचान बनाने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों मैदान पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में पाकिस्तान-ए के खिलाफ मुकाबले में भी उनका बल्ला खामोश रहा। इस मैच में वह महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके इस निराशाजनक प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रशंसकों के बीच एक बार फिर उनकी फॉर्म को लेकर गंभीर चर्चा छेड़ दी है।
खराब फॉर्म से जूझ रहे वैभव: सूर्यवंशी का खराब फॉर्म जारी, एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप
तुफानी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में पाकिस्तान-ए के खिलाफ वह मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे उनकी निरंतरता पर सवाल उठ रहे हैं।
HIGHLIGHTS
- एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में पाकिस्तान-ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी केवल 11 रन बनाकर आउट हुए।
- पिछले कुछ मुकाबलों में लगातार बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं युवा बल्लेबाज वैभव।
- नेपाल के खिलाफ मैच में उन्होंने 26 रन बनाए थे, जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 18 रन बनाए थे।
- घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी साफ नजर आ रही है।
संबंधित खबरें
हालिया मुकाबलों में रनों के लिए जूझ रहे वैभव
वैभव सूर्यवंशी के हालिया मैचों के आंकड़े देखें तो उनके संघर्ष की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाती है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में 20 नवंबर को इंडिया-ए की ओर से नेपाल के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 26 रन बनाए थे। वहीं, इससे पहले 14 नवंबर को घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की ओर से खेलते हुए वह सौराष्ट्र के खिलाफ सिर्फ 18 रन ही बना सके थे।
अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी नहीं दिखा दम
इससे पहले 27 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव ने 45 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, ठीक उससे पहले 24 अक्टूबर को इसी टीम के खिलाफ टी20 मुकाबले में वह केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। यानी एक मैच में यदि उनका बल्ला चला, तो अगले ही मैच में वह बड़ी पारी खेलने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं।
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स और फर्स्ट क्लास मैचों का हाल
एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ भी वैभव का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था। 3 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में उनके बल्ले से 15 रन निकले थे, जबकि 1 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 38 रन बनाए थे। इसके अलावा अगस्त-सितंबर में सेंट्रल जोन के खिलाफ फर्स्ट क्लास मैच की पहली पारी में उन्होंने 92 रन बनाए थे, लेकिन वह अपनी इस लय को लंबे समय तक बरकरार रखने में विफल रहे हैं।