जोधपुर | Vande Bharat Train: सूर्यनगरी यानी राजस्थान के जोधपुर शहर से गुजरात के अहमदाबाद तक सफर करने वालों को बड़ी रहत मिलने जा रही है।
भारतीय रेलवे यहां भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है, जो 9 जुलाई 2023 चलने वाली है।
जोधपुर-साबरमती के बीच वंदे भारत ट्रेन: जानें क्या रहेगा टाईम और रूट्स, कितना होगा किराया?
जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती)-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन-मंगलवार को छोडकर) नई रेलसेवा का संचालन वाया पाली मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना होकर संचालित होगी।
HIGHLIGHTS
- जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती)-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन-मंगलवार को छोडकर) नई रेलसेवा का संचालनवाया पाली मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना होकर संचालित होगी।
संबंधित खबरें
इस रेलसेवा में 7 एसी चेयरकार, 1 एसी एग्जीक्यूटिव चेयरकार कोच सहित आठ डिब्बे होंगे।
इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से दोनों शहरों की दूरी में डेढ़ घंटे की कमी आएगी।
जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती)-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन-मंगलवार को छोडकर) नई रेलसेवा का संचालन
वाया पाली मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना होकर संचालित होगी।
रेलवे द्वारा जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) - जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन - मंगलवार को छोडकर) नई रेल सेवा का संचालन दिनांक 09.07.23 से किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाडी संख्या 12461, जोधपुर - अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन-मंगलवार को छोडकर) दिनांक 09.07.23 से प्रत्येक सोम, बुध, गुरू, शुक्र, शनि एवं रवि को जोधपुर से 05.55 बजे रवाना होकर 12.05 बजे अहमदाबाद (साबरमती) पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 12462, अहमदाबाद (साबरमती) - जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन-मंगलवार को छोडकर) दिनांक 09.07.23 से प्रत्येक सोम, बुध, गुरू, शुक्र, शनि एवं रवि को अहमदाबाद (साबरमती) से 16.45 बजे रवाना होकर 22.55 बजे जोधपुर पहुॅचेगी।
ऐसा रहेगा ट्रेस का शेड्यूल
वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल के अनुसार, ये ट्रेन जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से सुबह 5ः55 बजे रवाना होकर दोपहर करीब 12ः05 बजे साबरमती स्टेशन पर पहुंचेगी।
वंदे भारत ट्रेन का भगत की कोठी, पाली, फालना, सिरोही के आबूरोड, गुजरात के पालनपुर, मेहसाणा स्टेशन पर रुकते हुए साबरमती के अंतिम स्टेशन तक कुल 7 स्टेशनों पर ठहराव होगा।
इसके बाद वापसी में ट्रेन साबरमती से शाम 4ः45 बजे रवाना होगी और रात 10ः45 बजे जोधपुर की भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
इतना लग सकता है किराया !
वंदे भारत ट्रेन चलने से जोधपुर से साबरमती के बीच की दूरी लगभग 2 घंटे कम हो जाएगी।
रेलवे की ओर से अभी वंदे भारत ट्रेन का किराया तय नहीं किया गया है, लेकिन माना जाए तो ट्रेन का किराया संभवतया 800 से 1500 रुपए के बीच हो सकता है।
जिसमे एग्जीक्यूटिव क्लास, रिजर्वेशन, सुपरफास्ट चार्ज, जीएसटी टैक्स और केटरिंग के चार्ज भी शामिल होंगे।
जोधपुर से साबरमती के बीच चलने वाली राजस्थान की दूसरी वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। मंगलवार को मेंटीनेस कार्य के लिए यह ट्रेन रद्द रहेगी।
बता दें कि राजस्थान को 12 अप्रैल 2023 को पहली वंदे भारत ट्रेन मिली थी। ये ट्रेन अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच चली थी।
जोधपुर- अहमदाबाद (साबरमती)- जोधपुर वंदे भारत ट्रेन के लॉन्च होते ही देश में इनकी कुल संख्या 25 हो जाएगी।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका