नई दिल्ली | देश की लिए एक दुखद घटना सामने आई है। एक सड़क दुर्घटना में कारगिल युद्ध के हीरो और वीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप शहीद हो गए हैं।
वीर चक्र से सम्मानित: सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप सड़क दुर्घटना में शहीद, कारगिल युद्ध में दिखाया था पराक्रम
कारगिल युद्ध के हीरो और वीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप शहीद हो गए हैं। ये दर्दनाक हादसा शनिवार देर रात को लेह के पास हुआ।
HIGHLIGHTS
- कारगिल युद्ध के हीरो और वीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप शहीद हो गए हैं। ये दर्दनाक हादसा शनिवार देर रात को लेह के पास हुआ।
संबंधित खबरें
ये दर्दनाक हादसा शनिवार देर रात को लेह के पास हुआ। अधिकारियों ने रविवार यानि आज सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप के शहीद होने की जानकारी दी है।
बहादुर सेनानायक के शहीद होने की खबर के बाद से देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली ने कारगिल युद्ध के नायक सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिवार से मुलाकात की और ढांढस बंधाया।
कारगिल युद्ध के नायक रहे त्सेवांग के पिता नायब सूबेदार चेरिंग मुतोप भी भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं और अशोक चक्र से सम्मानित हैं।
संबंधित खबरें
The Kargil Hero and Son of the Soil Bids Adieu ????????
We have lost Sub Maj Tsewang Morup, Vir Chakra, hero of Kargil War and son of Naib Subedar Chhering Mutup, Ashok Chakra, in a tragic accident.
Condolences to the most decorated family of the Country.
Rest in peace braveheart… pic.twitter.com/tNxzKiUYbU
आपको बता दें कि, साल 1999 में भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान ने अपने नापाक इरादे दिखाते हुए भारतीय सीमा में घुसपैठियों को दाखिल करा दिया था और कई चौकियों पर कब्जा कर लिया था।
जिसके चलते 8 मई, 1999 से 26 जुलाई, 1999 के बीच पाकिस्तानी घुसपैठियों को सीमा से खदेड़ने के लिए युद्ध लड़ा गया था। जिसमें भारतीय जांबाजों ने अपनी वीरता का परिचय दिया था और पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ते हुए फिर से अपनी चौकियों को हासिल किया था।
ताज़ा खबरें
बिना OTP होगा ऑनलाइन पेमेंट: बैंक और टेलीकॉम कंपनियां लाएंगी 'साइलेंट ऑथेंटिकेशन' तकनीक, सिम मैच न होने पर रुकेगा फ्रॉड
पाकिस्तान में पेट्रोल 80 रुपये सस्ता: मंत्रियों की 6 महीने की सैलरी रुकी, महंगाई के बीच शहबाज शरीफ का बड़ा ऐलान
कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लग्जरी कार से डोडा चूरा तस्करी, पंजाब की दो महिलाएं गिरफ्तार
जयपुर रामनिवास बाग से 90 लाख के चंदन पेड़ चोरी: कैग ने जेडीए को लगाई फटकार, सुरक्षा एजेंसी से वसूली के आदेश