जयपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर जिले के इंद्रोका स्थित वीर शिरोमणि मुकनदास खींची बांध की जल भराव क्षमता एवं निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
वीर शिरोमणि मुकनदास खींची बांध निरीक्षण: मंत्री पटेल ने दिए सुधार निर्देश, वृक्षारोपण का आह्वान
जल भराव के पश्चात अधिक जल के निकास के लिए चैनल गेट लगाने एवं बांध के नाम का शिलापट्ट लगाने के निर्देश दिए
HIGHLIGHTS
- पटेल ने जलशक्ति मंत्रालय के अंतर्गत कार्यकारी एजेंसी वाप्कोस के अधिशाषी अभियन्ता एसके मीना को वर्षा के बाद क्षतिग्रस्त हुए हिस्से की मरम्मत, जल भराव के पश्चात अधिक जल के निकास के लिए चैनल गेट लगाने एवं बांध के नाम का शिलापट्ट लगाने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश—
पटेल ने जलशक्ति मंत्रालय के अंतर्गत कार्यकारी एजेंसी वाप्कोस के अधिशाषी अभियन्ता एसके मीना को वर्षा के बाद क्षतिग्रस्त हुए हिस्से की मरम्मत, जल भराव के पश्चात अधिक जल के निकास के लिए चैनल गेट लगाने एवं बांध के नाम का शिलापट्ट लगाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आह्वान—
केबिनेट मंत्री पटेल एवं राजस्थान जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत इंद्रोका बांध पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पटेल ग्रामवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
ताज़ा खबरें
भारत-अमेरिका व्यापार डील पर संकट के बादल: अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, टैरिफ और Section 301 जांच पर होगी चर्चा
होर्मुज स्ट्रेट पार कर कांडला पहुंचा भारतीय एलपीजी पोत 'जग विक्रम', 15 जहाज अब भी फंसे
तमिलनाडु राजनीति में उबाल: सीएम स्टालिन के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, 'संविधान विरोधी' बताकर घेरा
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड