जयपुर, 24 जनवरी। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि बयाना विधानसभा क्षेत्र के 9 बांधों में जल अपवर्तन के लिए 4 फीडर चैनल बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन कच्चे फीडर के नवीनीकरण तथा रास्ते में आ रही पुलिया की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।
Rajasthan: बयाना विधानसभा के 9 बांधों के फीडर नवीनीकरण के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश - जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि बयाना विधानसभा क्षेत्र के 9 बांधों में जल अपवर्तन के लिए 4 फीडर चैनल बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन कच्चे फीडर के नवीनीकरण तथा रास्ते में आ रही पुलिया की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
HIGHLIGHTS
- इससे पहले विधायक डॉ. ऋतु बनावत के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जल संसाधन मंत्री ने बताया कि पांचना बांध में पानी की आवक भराव क्षमता 258.62 मीटर से अधिक होने पर गेटों द्वारा गंभीर नदी में पानी छोड़ा जाता है।
संबंधित खबरें
इससे पहले विधायक डॉ. ऋतु बनावत के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जल संसाधन मंत्री ने बताया कि पांचना बांध में पानी की आवक भराव क्षमता 258.62 मीटर से अधिक होने पर गेटों द्वारा गंभीर नदी में पानी छोड़ा जाता है।
उन्होंने बताया कि श्री महावीर जी मेले में राज्य सरकार की अनुमति के उपरांत गंभीरी नदी में पानी छोड़ा जाता है। पांचना बांध के निर्माण के समय गंभीरी नदी में पानी छोड़ने का किसी प्रकार का एम.ओ.यू. नहीं किया गया था। उन्होंने विगत पांच वर्षों में पांचना बांध से गंभीरी नदी में छोड़े गये पानी का विवरण सदन के पटल पर रखा।
ताज़ा खबरें
'महिलाओं को नहीं मिल पाएगा अधिकार', लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल तो आया गृहमंत्री अमित शाह का पहला रिएक्शन
अर्जुन रामपाल की संघर्ष गाथा: 14 फ्लॉप फिल्में और तंगहाली के दौर से निकलकर कैसे बने नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर
जयपुर में कल होगा ऐतिहासिक सफाई महाअभियान: 150 वार्डों में 14 घंटे की 'सफाई सेवा मैराथन', नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
जैसलमेर: किसानों के 70 लाख रुपये हड़पने वाले को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व MD और कैशियर गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ पूरा फर्जीवाड़ा