सिरोही, 13 जून। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में केन्द्र सरकार एवं राज्य की उपलब्धियों पर आधारित 3 दिवसीय प्रदर्शनी "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" के दूसरे दिन नमो नारीशक्ति संगठन की सदस्याओ ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विरेन्द्र सिंह चौहान के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शनिवार को सूचना केन्द्र में एडवोकेट अनुराधा सिंह, गीता माली, अधिवक्ता तान्या , गुड्डी वागेला इन्द्रा माली, अनिता माली, कंकु माली, शारदा माली, सहित अन्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया व विभिन्न योजनाओं तथा कार्यों के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश में प्रगति और विकास के संबंध में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक स्टेंडी का अवलोकन करते हुए योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा बताया कि वे इन जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अन्य लोगों को भी बताएंगी तथा प्रत्येक पात्र तक योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित करेंगी।
अवलोकन के दौरान जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं व घोषणाओं से जुड़ी विभिन्न प्रचार -प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी धीरज कुमार दवे, शैतान सिंह परमार, प्रवीण वाघेला सहित अन्य उपस्थित थे।
← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)