जयपुर | राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल हुआ है।
9 एपीओ चल रहे RAS की पोस्टिंग: 4 आरएएस अधिकारी APO, देर रात राज्य सरकार ने किया बड़ा फेरबदल
गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आईएएस अधिकारियों के बाद अब RAS अधिकारियों के तबादलें कर दिए।जिसके तहत नीलिमा तक्षक (Neelima Takshak) को रजिस्ट्रार आऱयू से हटाकर अतिरिक्त जिला कलक्टर (न्याय) जयपुर में लगाया गया है।
HIGHLIGHTS
- गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आईएएस अधिकारियों के बाद अब RAS अधिकारियों के तबादलें कर दिए।जिसके तहत नीलिमा तक्षक (Neelima Takshak) को रजिस्ट्रार आऱयू से हटाकर अतिरिक्त जिला कलक्टर (न्याय) जयपुर में लगाया गया है।
संबंधित खबरें
गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आईएएस अधिकारियों के बाद अब RAS अधिकारियों के तबादलें कर दिए।
जिसके तहत नीलिमा तक्षक (Neelima Takshak) को रजिस्ट्रार आऱयू से हटाकर अतिरिक्त जिला कलक्टर (न्याय) जयपुर में लगाया गया है।
राजस्थान में देर रात 14 RAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें से 9 अधिकारी ऐसे है जो एपीओ चल रहे है। ऐसे अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई हैं।
5 अधिकारियों को नई जगह लगाया गया हैं। इसके अलावा 4 अधिकारियों को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया हैं।
संबंधित खबरें
इनके बदले गए विभाग
- आरएएस अधिकारी नीलिमा तक्षक को रजिस्ट्रार आऱयू से हटाकर अतिरिक्त जिला कलक्टर (न्याय) जयपुर
- आरएएस अधिकारी रंजीता गौत्तम उपायुक्त परिवहन हटाकर अतिरिक्त आयुक्त (प्रवर्तन) परिवहन
- आरएएस बाबूलाल जाट को एसडीएम साबला से हटाकर सचिव अल्पसंख्यक आय़ोग जयपुर
- आरएएस शैलेश खेरवा को एसडीएम घाटोल से बदलकर उपायुक्त परिवहन (प्रवर्तन) जयपुर।
- आरएएस मान सिंह मीणा को उपायुक्त जेडीए से हटाकर रजिस्ट्रार राजस्थान विश्वविद्यालय
एपीओ चल रहे इन अधिकारियों को पोस्टिंग
आरएएस अधिकारियों के तबादलों के साथ ही अभी तक एपीओ चल रहे आरएएस अधिकारियों को पोस्टिंग भी दी गई है। जिसके अनुसार...
- नवनीत कुमार को अतिरिक्त आय़ुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
- आरएएस अधिकारी दाताराम को सीईओ, जिला परिषद भरतपुर
- आरएएस चेत्तन चौहान को रजिस्ट्रार कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर
- आरएएस अजय कुमार आर्य को अतिरिक्त निदेशक (शिशु) समेकित बाल विकास सेवाएं जयपुर
- आरएएस नंदकिशोर राजोरा को सचिव यूआईटी माउण्ट आबू
- आरएएस राजेन्द्र सिंह चांदावत को एडीएम अजमेर शहर
- आरएएस अर्पिता सोनी को सहायक आय़ुक्त सर्तकता उपनिवेशन बीकानेर
- आरएएस मनीषा लेघा को सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग जयपुर
- आएएस मनस्वी नरेश को उपखंड अधिकारी गंगरार।
इन अधिकारियों को किया APO
इसके अलावा कुछ अधिकारियों को एपीओ कर दिया गया है। जिनमें
- आरएएस सीता शर्मा,
- आरएएस भूपेन्द्र कुमार यादव,
- आरएएस भावना गर्ग,
- आरएएस प्रभजोत सिंह गिल।
इस चारों अधिकारियों आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखा गया हैं।
ये चारों को अपनी उपस्थिति कार्मिक विभाग में देनी होगी।
ताज़ा खबरें
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
ईरान-इजरायल तनाव: सर्वदलीय बैठक में सरकार का भरोसा, 'भारत में ऊर्जा संकट नहीं, LPG उत्पादन 60% बढ़ा'
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी: बुलेट ट्रेन की रफ्तार के आगे नहीं टिक पाएगी पंचर साइकिल
क्या भारतीय इतिहास से जानबूझकर मिटाया गया सम्राट विक्रमादित्य का अस्तित्व? जानिए विक्रम संवत् की अनसुनी गाथा