बिहार का एक लड़का इन दिनों वायरल दुनिया में गजब कर रहा है. गजब भी ऐसा कि बात बॉलीवुड तक पहुंच गई है. बॉलीवुड स्टार सोनू सूद अब वायरल होने वाले इस लड़के के लिए मसीहा बनकर आगे आए है और मुंबई आने का न्यौता भेजा है. बताया तो यह भी जा रहा है कि वायरल होने वाला यह लड़का सोनू सूद की आने वाली फिल्म में गाना जाएगा.
रानू मंडल रिटर्न : गाना गाकर बंदा वायरल तो हो गया लेकिन रानू मंडल का कुछ अता पता है क्या
बिहार का एक लड़का इन दिनों वायरल दुनिया में गजब कर रहा है. गजब भी ऐसा कि बात बॉलीवुड तक पहुंच गई है. बॉलीवुड स्टार सोनू सूद अब वायरल होने वाले इस लड़के के लिए मसीहा बनकर आगे आए है
HIGHLIGHTS
- बिहार का एक लड़का इन दिनों वायरल दुनिया में गजब कर रहा है बात बॉलीवुड तक पहुंच गई है वायरल होने वाला यह लड़का सोनू सूद की आने वाली फिल्म में गाना जाएगा इस लड़के की कहानी देखकर अक्सर रानू मंडल की याद ताजा हो जाती है
संबंधित खबरें
रानू मंडल को याद कर लो
वायरल होने वाले बिहार के इस लड़के की कहानी देखकर अक्सर रानू मंडल की याद ताजा हो जाती है. जिन्हे इस तरह से वायरल होने के बाद रातोंरात शोहरत तो मिली लेकिन वह शोहरत चार दिन चांदनी जैसी रही. 2019 में लता मंगलेशकर का गाना गाकर वायरल हुई रानू मंडल को भी पॉपुलर सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपने साथ गाने का मौका दिया और रानू मंडल बड़ी स्टार बनने की तरफ अग्रसर थी.
लेकिन उसके बाद बॉलीवुड में रानू मंडल को कितना काम मिला इसका किसी को कोई आता पता नहीं है. बाद में मीडिया में इस तरह की खबर भी छपी थी कि मुंबई जाने के बाद रानू मंडल को कोई ठीकठाक काम नहीं मिला और उन्होंने अपना घर भी शिफ्ट कर लिया है.
संबंधित खबरें
.यहाँ तक की ऐसी खबरे भी सामने आई थी कि वायरल होने के बाद रानू मंडल का व्यवहार पूरी तरह से बदल गया है और उन्होंने एक बार तो मीडिया से भी बेअदबी कर डाली.
कौन है बिहार का यह लड़का
रानू मंडल की तर्ज पर ही वायरल होने वाले बिहार के इस लड़के का नाम अमरजीत जयकर है और फ़िलहाल इस लड़के का वीडियो पूरे देश में सुर्खिया बटोर रहा है. यह वीडियो जब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के पास पहुंचा तो सोनू ने अपने ट्विटर हेंडल से ट्वीट करते हुए अमरजीत जयकार की तारीफ की. अब खबर यह भी है कि सोनू जल्दी ही अमरजीत को बॉलीवुड में गाने का मौका देने वाले है. अमरजीत को बॉलीवुड में कितना काम मिलेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन आज की तारिख में अमरजीत जयकर की उतने ही चर्चित है जीतनी किसी टाइम रानू मंडल थी.
ताज़ा खबरें
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, फॉर्म में चल रहे आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर
SRH vs CSK: शिवांग कुमार और साकिब हुसैन की जादुई गेंदबाजी ने पलटा मैच, सनराइजर्स हैदराबाद की रोमांचक जीत
भगत की कोठी-चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट का मोदरान में ठहराव शुरू, मारवाड़ से दक्षिण भारत की राह हुई आसान
'विक्रम और बेताल' के बेताल और 200 फिल्मों के अभिनेता सज्जन की अनकही कहानी: 'मेरा प्यार मुझे लौटा दो'