सागवाड़ा में प्रियंका गांधी: जनसभा को संबोधित कर आदिवासी सीटों को साधने का प्रयास

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी राजस्थान में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने पहुंची। प्रियंका डूंगरपुर के सागवाड़ा में जनसभा के जरिए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रही हैं। 

सागवाड़ा | Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजस्थान में बड़े-बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। 

भाजपा-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता हर रोज राजस्थान पधार रहे हैं और अपनी पार्टी के लिए मतदाताओं से वोट की अपील कर रहे हैं। 

इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी राजस्थान में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने पहुंची। प्रियंका डूंगरपुर के सागवाड़ा में जनसभा के जरिए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रही हैं। 

ऐसे में प्रियंका का प्रयास पिछले चुनावों में कांग्रेस के लिए कमजोर रही आदिवासी सीटों को साधने का रहेगा। 

इसके अलावा प्रियंका गांधी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के गृह क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में भी आज जनसभा को संबोधित करेंगी। बता दें कि इस दौरान प्रियंका के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। 

वहीं दूसरी ओर, गुरूवार को हनुमानगढ़ जिले के नोहर में राहुल गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवार अमित चाचाण के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। 
इस दौरान राहुल ने कहा कि जब भी देश में कांग्रेस की सरकार आएगी, हम उसी दिन जातिगत जनगणना शुरू कर देंगे।

इसी के साथ भाजपा पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा के नेता जहां-जहां जाते हैं, वहां केवल नफरत फैलाने का काम करते हैं और हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं।