नीली चिड़िया को निगल गया डॉग: ट्विटर का नया लोगो देख हैरान हुए यूजर्स

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने सबकों चौंकाने वाला कदम उठाते हुए ट्विटर के आइकॉनिक ब्लू-बर्ड (नीली चिड़िया) का लोगो हटा दिया है। नीली चिड़िया की जगह अब ट्विटर पर एक डॉग दिखाई दे रहा है।

twitter new logo

नई दिल्ली  | जब से ट्विटर की कमान एलन मस्क के हाथ में आई है तब से ट्विटर में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

इसी बदलाव की आंधी में मंगलवार यानि आज सुबह जिसने भी ट्विटर को देखा तो हैरान रह गया।

जी हां, ट्विटर में इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव सामने आया है। 

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने सबकों चौंकाने वाला कदम उठाते हुए ट्विटर के आइकॉनिक ब्लू-बर्ड (नीली चिड़िया) का लोगो हटा दिया है।

नीली चिड़िया की जगह अब ट्विटर पर एक डॉग दिखाई दे रहा है।

जिसके बाद ट्विटर के यूजर्स हैरान हैं और उनका कहना है कि चिडिया को डॉग निगल गया है।

अब मोबाइल यूजर्स सोच रहे होंगे कि उन्हें तो नीली चिड़िया ही दिखाई दे रही है, तो हम आपको बता देते हैं कि, ट्विटर ने ये बदलाव सिर्फ वेब पेज पर किया है।

अब मोबाइल यूजर्स सोच रहे होंगे कि उन्हें तो नीली चिड़िया ही दिखाई दे रही है, तो हम आपको बता देते हैं कि, ट्विटर ने ये बदलाव सिर्फ वेब पेज पर किया है।

ट्विटर के लोगो में हुए बदलाव के बाद से सोशल मीडिया पर मजाकिया मीम्स की बाढ़ देखी जा रही है।

यूजर्स अपने-अपने अंदाज में एलन मस्क और ट्विटर के नए लोगो को लेकर तरह-तरह के पोस्ट कर रहे हैं।