thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
शख्सियत

सिरोही: आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी परमानंद जी ने जावाल आश्रम में संत श्री श्री 1008 श्री रामगिरी जी महाराज से की सौजन्य भेंट

गणपत सिंह मांडोली

सिरोही प्रवास पर आए 'आर्ट ऑफ लिविंग' के वरिष्ठ संत स्वामी परमानंद जी ने जावाल आश्रम में संत श्री रामगिरी जी महाराज से मुलाकात की। दोनों के बीच अध्यात्म और समाज कल्याण पर चर्चा हुई।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी परमानंद जी ने जावाल आश्रम का दौरा किया।
  • उन्होंने संत श्री श्री 1008 श्री रामगिरी जी महाराज से सौजन्य भेंट की।
  • दोनों संतों के बीच अध्यात्म और समाज कल्याण पर आत्मीय चर्चा हुई।
  • स्वामी परमानंद ने आश्रम की आध्यात्मिक गतिविधियों की सराहना की।
art of living swami parmanand meets sant ramgiri ji maharaj in jawal ashram

जावाल (सिरोही) | सिरोही प्रवास पर आए 'आर्ट ऑफ लिविंग' संस्था के वरिष्ठ संत पूज्य स्वामी परमानंद जी महाराज ने रविवार को जावाल स्थित आश्रम पहुंचकर पूज्य संत श्री श्री 1008 श्री रामगिरी जी महाराज से सौजन्य मुलाकात की।


इस अवसर पर दोनों संतों के बीच अध्यात्म, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा समाज कल्याण के विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। स्वामी परमानंद जी ने आश्रम की आध्यात्मिक गतिविधियों एवं श्री श्री 1008 श्री रामगिरी जी महाराज के समाज सेवा के कार्यों की सराहना की। संत श्री श्री 1008 श्री रामगिरी जी महाराज  ने स्वामी परमानंद जी का आश्रम परंपरा अनुसार आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। आर्ट ऑफ़ लिविंग, सिरोही के शिक्षक श्री शिवम् अवस्थी, श्री आशीष सेन  एवं स्वयंसेवक श्री घेवर दान चारण व अन्य मौजूद रहे ।

शेयर करें: