जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे गहलोत सरकार भी एक्शन में आ रही है।
देंगे चुनावी जीत का मंत्र: भाजपा के खिलाफ सीएम गहलोत का मोर्चा, डोटासरा और रंधावा को भी किया तैनात
विधानसभा चुनाव को लेकर गहलोत सरकार एक्शन में आ रही है। सीएम गहलोत ने विधानसभा चुनाव कमान खुद अपने हाथों में ले ली है और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को भी अपने साथ लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने का प्लान तैयार कर लिया है।
HIGHLIGHTS
- विधानसभा चुनाव को लेकर गहलोत सरकार एक्शन में आ रही है। सीएम गहलोत ने विधानसभा चुनाव कमान खुद अपने हाथों में ले ली है और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को भी अपने साथ लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने का प्लान तैयार कर लिया है।
संबंधित खबरें
अब तो केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलने के लिए सीएम गहलोत साब को राहुल गांधी के तौर पर राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा भी मिल गया है।
जिसको राजस्थान के सीएम गहलोत किसी भी हालत में भुनाने से चूकने वाले नहीं हैं।
सीएम गहलोत ने इसकी कमान खुद अपने हाथों में ले ली है और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को भी अपने साथ लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने का प्लान तैयार कर लिया है।
चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र और राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के मामले समेत केंद्र सरकार की कथित गलत नीतियों को राज्य की जनता तक पहुंचाने के लिए खुद सीएम गहलोत प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डोटासरा और प्रदेश प्रभारी रंधावा के साथ कार्यकर्ताओं के बीच जाएंगे।
इसके लिए सीएम गहलोत साब की टीम का सात संभागों का दौरा भी तय हो गया है।
संबंधित खबरें
28 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक सीएम गहलोत अपनी इस टीम के साथ बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं-नेताओं की बैठक लेंगे।
इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी की सदस्यता जाने के साथ-साथ केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदेश की जनता को घर-घर जाकर अवगत कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
इसी के साथ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी रण के लिए भी तैयार किया जाएगा।
इस प्लान को लेकर पार्टी नेताओं का मानना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर आम जनता से मिलने पर उनका जुड़ाव कांग्रेस के साथ होगा।
चुनावी रण के लिए भी तैयार करेंगे कार्यकर्ताओं को वहीं संभागवाइज बैठकों के दौरान तीनों नेता प्रदेश में 9 महीने के बाद होने वाले यह रहेगा सात संभागों का दौरा
ऐसा रहेगा सीएम गहलोत का ये कार्यक्रम
- 28 मार्च को सीएम गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और सुखजिंदर सिंह रंधावा सुबह 11 बजे बीकानेर संभाग और दोपहर 3 बजे जोधपुर संभाग की बैठक होगी।
- 29 मार्च को दोपहर 3 उदयपुर संभाग की बैठक बुलाई जाएगी।
- 30 मार्च को सुबह 11 बजे कोटा और दोपहर 3 बजे अजमेर संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।
- 1 अप्रैल को सुबह 11 बजे भरतपुर और दोपहर 3 बजे जयपुर संभाग में बैठक का आयोजन होगा।
ताज़ा खबरें
जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिले मंत्री झाबर सिंह खर्रा, शिष्टाचार भेंट में हुई अहम चर्चा
बिग बॉस फेम तान्या मित्तल का जयपुर में आध्यात्मिक सफर: मंदिरों में दर्शन कर बोलीं- यहां के स्थान महसूस किए जाते हैं
सोने-चांदी के दाम गिरे: चांदी ₹2,753 और सोना ₹246 सस्ता, जानें ईरान जंग के बीच क्यों आई कीमतों में इतनी बड़ी कमी
महिला आरक्षण पर सोनिया गांधी का बड़ा दावा: कहा- परिसीमन असली मुद्दा, चुनाव के बीच विशेष सत्र क्यों?