सिरोही। भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी द्वारा शिवगंज की सभा में ‘गालियों से स्वागत’ वाले बयान पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने पलटवार किया है। सिरोही में पत्रकार वार्ता के दौरान सवालों के जवाब देते हुए लोढ़ा ने कहा, “जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी अपने पति से पूछ लें कि पिछली सरकार में क्या हुआ था?” लोढ़ा की इस टिप्पणी के बाद स्थानीय राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं। नगर निकाय चुनाव के बीच भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।