thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

सिरोही पंचायत चुनाव में भाजपा की करारी हार, जनता ने दिखाया आईना

thinQ360

सिरोही जिले के पंचायत चुनाव परिणामों ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। जिला परिषद की 27 में से भाजपा को महज 5 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने अधिकांश पंचायत समितियों पर कब्जा जमाया।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • जिला परिषद सीटें: सिरोही जिला परिषद की 27 सीटों में से भाजपा को केवल 5 सीटें ही मिल पाईं।
  • पंचायत समितियों में कब्जा: जिले की आठ में से सात पंचायत समितियों पर कांग्रेस ने अपना परचम फहराया।
  • शिवगंज का परिणाम: शिवगंज में भाजपा का खाता तक नहीं खुला और सभी 19 सीटें हाथ से निकल गईं।
  • कार्यकर्ताओं की नाराजगी: टिकट वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप और कार्यकर्ताओं की अनदेखी हार की बड़ी वजह बनी।
sirohi panchayat election bjp defeat analysis

 मनोज शर्मा

 सिरोही |  लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है और सिरोही जिले के पंचायत चुनाव परिणामों ने इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया है। जिला परिषद की 27 सीटों में से भाजपा को महज पांच सीटें मिलने से राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है। तीन साल पहले जिस जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत दिया था, उसी ने अब पार्टी को उसके मजबूत गढ़ में समेट दिया है।

34 साल की पत्रकारिता में पहली बार ऐसा जनादेश

पिछले 34 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में राजनीतिक उतार-चढ़ाव को नजदीक से देखने पर ऐसा जनादेश शायद ही पहले कभी देखा गया हो। जिले की आठ पंचायत समितियों में से केवल रेवदर को छोड़कर बाकी सात पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। शिवगंज का परिणाम सबसे चौंकाने वाला रहा, जहां 19 में से एक भी सीट भाजपा के खाते में नहीं आई। यह आंकड़े संगठन की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।



टिकट वितरण और गुटबाजी बनी हार की वजह

संगठन का कमजोर होना, समर्पित कार्यकर्ताओं की सुनवाई न होना और गुटबाजी पर अंकुश लगाने में नाकामी इस हार के प्रमुख कारण हैं। चुनाव के समय टिकट वितरण को लेकर भाजपा के अपने ही कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

लोकतंत्र में कुर्सी किसी की जागीर नहीं, जनता की अमानत है। जनता को नजरअंदाज करने वालों को इसकी कीमत चुकानी ही पड़ती है।



दो साल बाद विधानसभा चुनाव, अब संभलने का मौका

प्रदेश में दो साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा के पास अभी वक्त है, लेकिन केवल समीक्षा बैठकों से हालात नहीं सुधरेंगे। संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और वातानुकूलित कमरों से बाहर निकलकर जनता के बीच जाने की सख्त जरूरत है। यदि पार्टी ने इस जनादेश से सबक नहीं लिया, तो आने वाले समय में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

शेयर करें: