उत्तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश के आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी के खिलाफ अपने बेटे को लोकसभा चुनाव लड़ाने में भाजपा विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी(BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी के फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है।
उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के खिलाफ बड़ा एक्शन, बेटे के बाद अब पार्टी से निकाले जाएंगे
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने अपने बेटे रामेश्वर सिंह को लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतारा है।
HIGHLIGHTS
- भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के खिलाफ अपने बेटे रामेश्वर सिंह को cप्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया
संबंधित खबरें
चौधरी बाबूलाल, पुत्र रामेश्वर चौधरी को पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के विरुद्ध लड़ाने और उसका प्रचार करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से पहले 6 मई तक जवाब मांगा है। दरअसल, फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने अपने बेटे रामेश्वर चौधरी को लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतारा है। इससे पार्टी में नाराजगी बढ़ी तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने रामेश्वर चौधरी को पहले ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जारी किया नोटिस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जारी किया नोटिस

प्रदेश अध्यक्ष ने चौधरी बाबूलाल को भी नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सोमवार शाम तक इसका जवाब नहीं देने पर पार्टी बड़ा एक्शन लेगी। भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के खिलाफ अपने बेटे रामेश्वर सिंह को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया तथा बेटे रामेश्वर सिंह का चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं। जिससे कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जा रहा है।
BJP प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने भाजपा विधायक बाबूलाल को नोटिस जारी कर कहा है “आपके खिलाफ लोकसभा चुनाव में अपने बेटे रामेश्वर सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़ाने और प्रचार करने की शिकायत प्राप्त हुई है। क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए? आप 6 मई की शाम 5 बजे तक नोटिस का जवाब दे, अन्यथा संगठन आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए बाध्य होगा।”
भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह
BJP प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने भाजपा विधायक बाबूलाल को नोटिस जारी कर कहा है “आपके खिलाफ लोकसभा चुनाव में अपने बेटे रामेश्वर सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़ाने और प्रचार करने की शिकायत प्राप्त हुई है। क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए? आप 6 मई की शाम 5 बजे तक नोटिस का जवाब दे, अन्यथा संगठन आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए बाध्य होगा।”
भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह
संबंधित खबरें
इस संबंध में जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने कहा कि विधायक के विरुद्ध कार्रवाई तो प्रदेश नेतृत्व करेगा। मुझे नोटिस की जानकारी है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे डॉ. रामेश्वर सिंह को पार्टी पहले ही बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। BJP प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है एक दिन यानी 6 मई तक का समय दिया गया तथा नोटिस का जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को भी कहा गया है।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
राजनीति
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
राजनीति
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राजनीति
thinQ360