जालोर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले जहां एक और गहलोत सरकार ’महंगाई राहत कैंप’ के जरिए लोगों का समर्थन जुटाने की कोशिश में लगी हुई है।
नींद के आगोश में जन आक्रोश: जालोर में भाजपा के जन आक्रोश महाघेराव में दिखा कुछ ऐसा नजारा, Video Viral
जालोर जिले में हुआ भाजपा का जनआक्रोश महाघेराव बाकी सभी जिलों से भिन्न दिखा, जो अब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।भाजपा का जनआक्रोष बड़ा शांत सा दिखाई दिया। जिसमें कई नेता तो नींद निकालते दिखे।
HIGHLIGHTS
- जालोर जिले में हुआ भाजपा का जनआक्रोश महाघेराव बाकी सभी जिलों से भिन्न दिखा, जो अब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।भाजपा का जनआक्रोष बड़ा शांत सा दिखाई दिया। जिसमें कई नेता तो नींद निकालते दिखे।
संबंधित खबरें
वहीं दूसरी ओर, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ लगातार अपना आक्रोश दिखा रही है।
भाजपा ने गहलोत सरकार के विरूद्ध जन आक्रोश अभियान छेड़ रखा है। ऐसे में जालोर में हुए भाजपा के जन आक्रोश महाघेराव के दौरान अलग ही रंग देखने को मिले।
जालोर जिले में हुआ भाजपा का जनआक्रोश महाघेराव बाकी सभी जिलों से भिन्न दिखा, जो अब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।
भाजपा का जनआक्रोष बड़ा शांत सा दिखाई दिया। जिसमें कई नेता तो नींद निकालते दिखे।
संबंधित खबरें
जालोर के जन आक्रोश महाघेराव में जन तो थे पर आक्रोश की कमी खलती दिखी।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा है कि मंच पर जनसभा को संबोधन के दौरान नेतागण किस तरह से अपनी नींद पूरी कर रहे हैं।
ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स अपने कमेंट्स के जरिए इन पर निशाना साधने में लगे हुए हैं।
आक्रोश में आराम से नींद कैसे आ गई?#Jalore #Bjp pic.twitter.com/60pnQEJlB6
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के तस्वीर गायब
वहीं दूसरी ओर, यहां मंच पर लगने वाले पोस्टर लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गए। इन पोस्टर्स से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की फोटो गायब थी।
जबकि, बाकी सभी जिलों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के फोटो वाले बैनर और पोस्टर दिखाई दिए हैं।
जालोर में लगे पोस्टर और बैनर्स में केवल केन्द्रीय नेतृत्व के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का ही फोटो दिखाई दिया।
ताज़ा खबरें
भुज-नई दिल्ली ट्रेन के टाइम टेबल पर जालोर में आक्रोश, यात्रियों ने की शेड्यूल बदलने की मांग
सिरोही जनाना अस्पताल में महिला की मौत: परिजनों ने लगाया इलाज में देरी और खून की कमी का आरोप, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
भारत का समुद्री खाद्य निर्यात छुएगा ₹1 लाख करोड़ का शिखर; केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने 'सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026' में तैयार की नई वैश्विक रणनीति
कतार से क्यूआर कोड तक: भारत की डिजिटल भुगतान क्रांति और यूपीआई का वैश्विक प्रभाव