रिपीट नहीं डिलीट होगी सरकार: बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा कि कहा बीजेपी की सरकार बनने पर प्रदेश विकास में अग्रणी होगा

Ad

Highlights

सिरोही में रक्षा भंडारी की प्रेस वार्ता
महिला दुष्कर्म और नाबालिग दुष्कर्म के मामले उठाए

सिरोही | भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने सिरोहीमेंपत्रकार वार्ता में बताया कि इन पांच वर्षों में राजस्थान में महिला अपराध के मामले में खासी बढ़ोतरी हुई है।

प्रदेश में अब तक 35 हजार दुष्कर्म के साथ साथ लगभग पन्द्रह हजार नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है।

लगातार तीसरी बार राजस्थान में दुष्कर्म के, महिलाओं के साथ अपराध के, बच्चीयों के दुष्कर्मके मामलों में देश में प्रथम स्थान पर रहा है।

दौसा जिले के राहुलवास में एक घटना घटी है जिसमें एक कास्टेबल की पांच साल की बच्ची के साथ एक सब-इस्पेक्टर ने रेप किया और सबुतों को मिटाने का प्रयास किया गया। छोटी सी बच्ची अपने मन की बात भी किसी को नही कह सकी।

लेकिन उसकी बिगड़ती हुई तबीयत को देखते हुए उसके घर वालों को महसूस हुआ कि इसके साथ कुछ गलत हुआ है आज वो जयपुर के अस्पताल में भर्ती है। प्रदेशाध्यक्ष भंडारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिला अपराधों से भरी व कुशासन की सरकार है। सरकार का सारा प्रशासन निष्क्रिय होकर काम कर रहा है.

आज की यह घटना को देखकर ऐसा लगता है प्रदेश में रक्षक ही भक्षक बन गए है तो इस प्रदेश में रहा भी दिन ब दिन दुरर्भ होता जा रहा है। उन्होनें कहा कि भाजपा की प्रत्येक महिला शक्ति राजस्थान की इस महिला शक्ति के साथ खडी है।

प्रदेश सरकार यह कुशासन अपराधों को सहे दे रहा है। भाजपा ऐसी र्निर्मम घटनाओं की हमेशा निन्दा करती है और भी निन्दा करती है। प्रदेशाध्यक्ष भंडारी ने कहा कि गहलोत कह रहे है  इस चुनाव में सरकार रिपीट होने वाली लेकिन हमें लगता है कि रिपीट तो नही डिलीट होने वाले है।

राजस्थान की महिला शक्ति की न्यायपालिका से मांग है कि इस दुष्कर्म की घटना के दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले।  इस पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र गोयल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशु वशिष्ट, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, कार्यालय मंत्री बाबूसिंह माकरोडा, महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रीति चौहान, गोविन्द सैनी, राजेन्द्रसिंह चौहान ओर कार्यकर्ता मौजूद थे।

Must Read: योजनाएं गिनाते रहे प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौधरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा को नींद परेशान करती रही

पढें क्राइम खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :