thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

गोगामेड़ी से भाजपा की हुंकार: भाजपा का रथ करेगा 50 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कूच, नितिन गडकरी कर रहे रवाना

desk

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा का आज चौथा चरण शुरू हो गया है। इसके लिए मंगलवार को भाजपा ने हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी धाम से हुंकार भरी है...

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा का आज चौथा चरण शुरू हो गया है। इसके लिए मंगलवार को भाजपा ने हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी धाम से हुंकार भरी है...

हनुमानगढ़ | भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा का आज चौथा चरण शुरू हो गया है। इसके लिए मंगलवार को भाजपा ने हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी धाम से हुंकार भरी है। 

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भाजपा की चौथी  परिवर्तन यात्रा को गोगामेड़ी से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे हैं।

वे इससे पहले एक जनसभा को भी संबोधित कर रहे हैं। जनसभा में आज पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए हैं। 

गौरतलब है कि भाजपा की अब तक 3 परिवर्तन संकल्प यात्राएं रवाना हो चुकी हैं। 

- 2 सितंबर को सवाई माधोपुर में त्रिनेत्र गणेश जी से जेपी नड्डा ने पहली यात्रा को हरी झंडी दिखाई। 

- 3 सितंबर को अमित शाह ने बेणेश्वर धाम से दूसरी  परिवर्तन यात्रा को रवाना किया था।

- 4 सितंबर को राजनाथ सिंह ने जैसलमेर के रामदेवरा से परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। 

शेयर करें: