thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

भाजपा एक जाजम पर: कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP लड़ती रहेगी एकजुट होकर, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

thinQ360

प्रदेश भाजपा ने राजधानी जयपुर में शुक्रवार को एक बड़ी रैली निकालते हुए राज्यपाल को कांग्रेस सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल महोदय को ज्ञापन देने के बाद  नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि ज्ञापन में जो बिंदु लिखे हैं उस पर राज्यपाल महोदय सरकार से जवाब लें।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • प्रदेश भाजपा ने राजधानी जयपुर में शुक्रवार को एक बड़ी रैली निकालते हुए राज्यपाल को कांग्रेस सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल महोदय को ज्ञापन देने के बाद  नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि ज्ञापन में जो बिंदु लिखे हैं उस पर राज्यपाल महोदय सरकार से जवाब लें।
bjp will continue to fight against corruption of congress govt in rajasthan memorandum submitted to governor kalraj mishra

जयपुर | प्रदेश भाजपा ने राजधानी जयपुर में शुक्रवार को एक बड़ी रैली निकालते हुए राज्यपाल को कांग्रेस सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

इसके लिए भाजपा के दिग्गज नेता एक साथ मिलकर राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन सौंपने पहुंचे।

राज्यपाल महोदय को ज्ञापन देने के बाद बाहर आए बीजेपी सांसद और विधायक नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि ज्ञापन में जो बिंदु लिखे हैं उस पर राज्यपाल महोदय सरकार से जवाब लें।

राजपाल महोदय ने उचित कार्यवाही और सरकार से टिप्पणी लेने का आश्वासन दिया है। 

उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल महोदय से कहा कि आपसे प्रदेश की जनता की जन भावना जुड़ी हुई है।

इसी के साथ राठौड़ ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में बीजेपी शुरू से ही एक जाजम पर थी।

जिन सांसदों और विधायकों को हम समय पर सूचना नहीं पहुंचा पाए वही लोग नहीं आ पाए हैं। 

बीजेपी शुरुआत से ही एकजुट होकर कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रही है। 

अब महामहिम से हमें पूरी उम्मीद है और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा विरोधी जारी रहेगा।

शेयर करें: