करौली | करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस (INC) प्रत्याशी पूर्व पीडब्ल्यूडी (PWD) मंत्री भजनलाल जाटव ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा (BJP) की इंदु देवी जाटव को 98945 वोटों से हराया है।
करौली: करौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न
करौली में कांग्रेस पार्टी के भजनलाल जाटव ने जीता चुनाव |
HIGHLIGHTS
- करौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न की आतिशबाजी
- भाजपा की इंदु देवी जाटव को 98 हजार से अधिक वोटों से हराया है।
संबंधित खबरें
मतगणना के दौरान भाजपा (BJP) प्रत्याशी इंदु देवी जाटव बीच में ही गिनती छोड़कर घर चली गई। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद हिंडौन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
करौली के गवर्नमेंट कॉलेज और गर्ल्स कॉलेज में हुई काउंटिंग (Counting) में कांग्रेस प्रत्याशी को 5 लाख 24 हजार 83 वोट मिले और भाजपा (BJP) प्रत्याशी को 4 लाख 26 हजार 32 वोट मिले हैं।
बसपा के विक्रम सिंह को 13 हजार 980 मत मिले हैं। करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख 75 हजार 352 मतदाता हैं। इनमें 9 लाख 79 हजार 618 मतदाताओं (Voters) ने मतदान किया था।
संबंधित खबरें
ऐसे होती है काउंटिंग
चुनाव आयोग (election Commission) के मुताबिक, सबसे पहले डाक मतपत्र (postal ballot) की गिनती होती है। उसके बाद ईवीएम (EVM) के वोट गिने जाते हैं। डाक मतपत्र (postal ballot) में भी दो कैटेगरी से मतगणना होती है।
पहले सेना, पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों और ऑफिसर्स के वोट काउंट (vote count) होते हैं। इसके बाद सेकेंड कैटेगरी में चुनाव ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के डाक मतपत्र (postal ballot) काउंट होते हैं।
ताज़ा खबरें
गणपतसिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को सौंपा ज्ञापन
सवाई माधोपुर: त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर 2 घंटे तक बैठा रहा बाघ 'मलंग', पर्यटकों में रोमांच और दहशत
निर्माण क्षेत्र में क्रांति: एनसीबी और अल्ट्राटेक ने कौशल विकास के लिए मिलाया हाथ, लाखों श्रमिकों को मिलेगी ट्रेनिंग
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना: 2027 तक खुलेंगे 25,000 केंद्र, सस्ती दवाओं से बचेगा जनता का पैसा