जालौर। जिला क्रिकेट संघ जालौर (DCA) के होनहार क्रिकेटर छगन राजपुरोहित का चयन राजस्थान अंडर-23 क्रिकेट टीम में हुआ है। उनके चयन से जालौर जिले के क्रिकेट प्रेमियों एवं खेल जगत में खुशी और उत्साह का माहौल है।
Rajasthan: जालौर के होनहार क्रिकेटर छगन राजपुरोहित का राजस्थान अंडर-23 टीम में चयन, जिले में खुशी की लहर
जालौर के प्रतिभाशाली क्रिकेटर छगन राजपुरोहित ने राजस्थान की अंडर-23 टीम में जगह बनाई है। उनकी इस सफलता से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।
HIGHLIGHTS
- जालौर के क्रिकेटर छगन राजपुरोहित का राजस्थान अंडर-23 टीम में चयन हुआ है।
- जिला क्रिकेट संघ (DCA) जालौर के सचिव सतीश व्यास के मार्गदर्शन में मिली सफलता।
- छगन की उपलब्धि से जिले के युवा क्रिकेटरों में उत्साह और प्रेरणा का माहौल है।
- खेल प्रेमियों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर छगन राजपुरोहित का स्वागत किया।
संबंधित खबरें
छगन राजपुरोहित ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान की अंडर-23 टीम में स्थान बनाया है। उनकी इस उपलब्धि को जिले के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणादायक सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
सतीश व्यास के प्रयासों को मिला परिणाम
छगन राजपुरोहित की इस सफलता में जिला क्रिकेट संघ जालौर के सचिव सतीश व्यास के प्रयासों एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में जिला क्रिकेट संघ द्वारा जिले के युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, उचित मार्गदर्शन, खेल सुविधाएं एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।
इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप जालौर के प्रतिभावान खिलाड़ी लगातार जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। छगन राजपुरोहित का राजस्थान अंडर-23 टीम में चयन भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
संबंधित खबरें
क्रिकेट संघ के सदस्यों ने दी बधाई
छगन राजपुरोहित के राजस्थान अंडर-23 टीम में चयन पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सतीश व्यास सहित संघ के सदस्यों एवं खेल प्रेमियों ने उनका माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया और आगामी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर शिवनारायण बिश्नोई, सुनील तिवारी, चेतन वैष्णव, ध्यानदास वैष्णव, दिगंबर सिंह, अनिल शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, वरुण शर्मा, सुल्तान, ताहिर सम्मा, राजा राम चौधरी एवं फिरोज खान सहित कई खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने छगन राजपुरोहित को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर जालौर जिले का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।