जयपुर | शुक्रवार का दिन और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का एक ऐलान राजस्थान के कई क्षेत्रवासियों के लिए बेहद उत्साह भरा रहा।
सुजानगढ़ नया जिला घोषित: सीएम अशोक गहलोत बोले- सुजानगढ़ जिला बनने का हकदार, विधायक मनोज मेघवाल ने जताया आभार
सीएम गहलोत ने अपने आवास पर कहा कि सुजानगढ़ को जिला बनने का हक था, लेकिन किसी कारणवश सुजानगढ़ बजट सत्र में जिला नहीं बन पाया था।
HIGHLIGHTS
- सीएम गहलोत ने अपने आवास पर कहा कि सुजानगढ़ को जिला बनने का हक था, लेकिन किसी कारणवश सुजानगढ़ बजट सत्र में जिला नहीं बन पाया था।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान में 3 और नए जिले बनाते हुए यहां के क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ा दी। जिनमें सुजानगढ़, मालपुरा और कुचामन शामिल हैं।
सीएम गहलोत के एक ऐलान के बाद चूरू से अलग होकर सुजानगढ़ नया जिला घोषित हो गया।
दल बल के साथ पहुंचे विधायक मनोज मेघवाल, सीएम ने कर दिया ऐलान
सुजानगढ़ से विधायक मनोज मेघवाल (Manoj Meghwal) ने दो बार विधानसभा में और मुख्यमंत्री गहलोत से बार बार मिलकर सुजानगढ़ (Sujangarh) को जिला बनाने की मांग की थी।
संबंधित खबरें
ऐसे में शुक्रवार को विधायक मनोज मेघवाल दलबल के साथ जयपुर पहुंचे थे।
जिसके बाद सीएम गहलोत ने सुजानगढ़ को चूरू से अलग करते हुए जिला बनाने की घोषणा कर दी।
सीएम गहलोत ने अपने आवास पर कहा कि सुजानगढ़ को जिला बनने का हक था, लेकिन किसी कारणवश सुजानगढ़ बजट सत्र में जिला नहीं बन पाया था।
ऐसे में मनोज की मांग को देखते हुए सुजानगढ़ को जिला बनाया है। अब कमेटी सुजानगढ़ जिले की बाउंड्री भी तय कर देगी।
मेघवाल बोले- मेरे पिता जी ने तैयार किया था सुजानगढ़ जिले का बेस
सुजानगढ़ के जिला घोषित होने के बाद वहां से विधायक मनोज मेघवाल ने सीएम गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि सुजानगढ़ के लिए आज खुशी का दिन है।
मेरे पिता जी स्व. मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने अपने कार्यकाल में सुजानगढ़ जिले का बेस तैयार किया था और अब मुख्यमंत्री गहलोत ने क्षेत्र वासियों की मांग को पूरा करते हुए सुजानगढ़ को जिले का दर्जा दिया है।
पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल की पत्नी केसर देवी ने भी सुजागढ़ को जिला घोषित करने के बाद सीएम गहलोत का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि उनके पति ने सुजानगढ़ के विकास के लिए कॉलेज, पानी, बिजली, चिकित्सा के क्षेत्र में अनेकों अभूतपूर्व कार्य किए। अब उनका सपना सीएम गहलोत व उनके बेटे मनोज ने पूरा कर दिया है।
ताज़ा खबरें
सिरोही में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, राज्यमंत्री और सांसद ने अर्पित की पुष्पांजलि
सांचौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य वाहन रैली: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने दी श्रद्धांजलि
जालोर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती: भव्य रैली में उमड़ा जनसैलाब, डीजे की धुन पर थिरके युवा
अजमेर में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने पार किए 15 लाख के जेवर और नकदी