thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

डूंगरपुर में बोले बीजेपी अध्यक्ष : 'मुख्यमंत्री का दुष्कर्म आरोपी को बचाने का क्या है राज, क्या उससे रिश्ता है खास'

thinQ360

जोशी ने कहा चुरू की बालिका गृह में सरकार के बाल संरक्षण समिति का सदस्य व कांग्रेस के सीडब्ल्यूसी मेंबर मनोज सैनी बालिकाओं का यौन शोषण करता रहा, जिसकी शिकायत 6 महिने पूर्व होने के बाद भी अभी तक उसे पद से ना हटाना और पोस्को एक्ट लगने के बाद भी गिरफ्तार नहीं करने के पीछे आखिर सरकार की क्या मंशा है. मुख्यमंत्री जी एक दुष्क

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • जोशी ने कहा चुरू की बालिका गृह में सरकार के बाल संरक्षण समिति का सदस्य व कांग्रेस के सीडब्ल्यूसी मेंबर मनोज सैनी बालिकाओं का यौन शोषण करता रहा, जिसकी शिकायत 6 महिने पूर्व होने के बाद भी अभी तक उसे पद से ना हटाना और पोस्को एक्ट लगने के बाद भी गिरफ्तार नहीं करने के पीछे आखिर सरकार की क्या मंशा है. मुख्यमंत्री जी एक दुष्कर्म के अपराधी को क्यों बचा रहें है, उनका अपराधी से क्या रिश्ता है।
cp joshi bjp chief on dungarpur girls rape attack on chief minister ashok gehlot
CP joshi in Dungarpur

जयपुर | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज डूंगरपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता कर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश में लगातार बढ़ते महिला अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा, राजस्थान में महिलाएं कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है।

जोशी ने कहा चुरू की बालिका गृह में सरकार के बाल संरक्षण समिति का सदस्य व कांग्रेस के सीडब्ल्यूसी मेंबर मनोज सैनी बालिकाओं का यौन शोषण करता रहा, जिसकी शिकायत 6 महिने पूर्व होने के बाद भी अभी तक उसे पद से ना हटाना और पोस्को एक्ट लगने के बाद भी गिरफ्तार नहीं करने के पीछे आखिर सरकार की क्या मंशा है. मुख्यमंत्री जी एक दुष्कर्म के अपराधी को क्यों बचा रहें है, उनका अपराधी से क्या रिश्ता है।

इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को बताया।

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा मोदी सरकार के 9 सालों में देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है सरकार किसानों की आय दुगनी करने करने के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है, इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किसानों के हित में बहुत बड़ा फैसला करते हुए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भारी वृद्धि की है, इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर का आभार, अभिनन्दन। 

सीपी जोशी ने कहा मोदी सरकार ने जवार, बाजरा, रागी, मेज, अरहर दाल, उड़द दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज पर वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए लगभग 6-7 प्रतिशत की वृद्धि की है साथ ही 2023-24 फसल वर्ष के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 143 रूपये बढ़ाकर 2,183 रूपये करने और खरीफ की सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए इससे किसानों को धान की खेती के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और उनकी आमदनी भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा जहां एक तरफ मोदी सरकार किसानों को सम्बल देने का काम कर रही है वही दूसरी और प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर्ज में डूबे किसानों को राहत देने के बजाय उनकी जमीनों को नीलाम करने का काम कर रही है। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत के इस बयान कि ईडी की कार्यवाही बढी तो कांग्रेस सड़को पर उतरेगी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा गहलोत का यह बयान मुख्यमंत्री के पद की गरीमा को गिराने वाला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा 2023 के चुनाव परिणाम का इंतजार कीजिए जनता ने आपको पहले ही सड़क पर लाने का मन बना लिया है। 

शेयर करें: