thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
लाइफ स्टाइल

दिवेर विजय महोत्सव पर प्रतियोगिताएं: दिवेर विजय महोत्सव पर निबंध और ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 15 सितंबर तक पंजीयन

महेन्द्रसिंह शेखावत

दिवेर विजय महोत्सव के अवसर पर राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और वीरता पर निबंध एवं निःशुल्क ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है और आयोजन 20 सितंबर को प्रस्तावित है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों को विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
essay and online quiz competitions for diver vijay mahotsav registration closes september 15

बीकानेर, 11 सितंबर। दिवेर विजय महोत्सव के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और वीरता से संबंधित निबंध एवं निःशुल्क ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों को दिशा-निर्देश जारी कर प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

15 सितंबर तक पंजीयन, 20 सितंबर को आयोजन प्रस्तावित

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रतियोगिताएं सितंबर माह में प्रस्तावित हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि प्रतियोगिता का आयोजन 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है।

महाराणा प्रताप के जीवन और दिवेर विजय से परिचित होंगे विद्यार्थी

यह आयोजन वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति, उदयपुर के प्रस्ताव तथा शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाराणा प्रताप के जीवन, उनके संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और दिवेर विजय के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराना है।

संभागीय संयुक्त निदेशकों को पालना सुनिश्चित करने के निर्देश

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने संभागीय संयुक्त निदेशकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में प्रतियोगिता आयोजन से संबंधित दिशा-निर्देश जारी करवाएं और उनकी पालना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

शेयर करें: