चंडीगढ़ | हरियाणा ने अपना एक मशहूर सिंगर खो दिया है। राज्य के जाने माने गायक राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है।
हरियाणा ने खोया फेमस सिंगर: 40 साल की उम्र में मशहूर गायक का निधन, सीएम ने जताया दुख
हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी पिछले कई दिनों से बीमार थे और हरियाणा के हिसार के एक अस्पताल में भर्ती थे। सिंगर के निधन से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
HIGHLIGHTS
- हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी पिछले कई दिनों से बीमार थे और हरियाणा के हिसार के एक अस्पताल में भर्ती थे। सिंगर के निधन से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
संबंधित खबरें
हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी पिछले कई दिनों से बीमार थे और हरियाणा के हिसार के एक अस्पताल में भर्ती थे।
सिंगर के निधन से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी सिंगर के निधन पर दुख जताया है।
पीलिया का चल रहा था इलाज
बताया जा रहा है कि हरियानवी सिंगर राजू पंजाबी पीलिया से पीड़ित हो गए थे और उनका इलाज चल रहा था।
संबंधित खबरें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले ही राजू को अस्पताल से छुट्टी मिली थी और वे घर लौटे थे, लेकिन उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई।
इसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में एडमिट कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सपना चौधरी के साथ भी किया काम
राजू पंजाबी हरियाणा के जाने-माने सिंगर थे। उन्होंने मशहूर डांसर सपना चौधरी के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम किया था।
उन्हें आचा लागे से, देसी देसी, तू चीज लाजवाब, लास्ट पेग और भांग मेरे यारा ने जैसे कई हरियाणवी गानों के लिए जाना जाता है।
हाल ही में रिलीज हुआ आखिरी गाना
हाल ही में उनका एक गाना ’आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था’ रिलीज हुआ था। तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि ये उनका आखिरी गाना बन जाएगा।
राजू ने अपना आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 20 अगस्त को ही शेयर किया था। जिसमें उन्होंने एक वीडियो कोलाज शेयर करते हुए लिखा था कि, आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा...
प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एवं संगीत निर्माता राजू पंजाबी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
सीएम खट्टर बोले- हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री को अपूरणीय क्षति
राजू पंजाबी के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दुख जताते हुए ट्वीट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
सीएम खट्टर ने लिखा कि, प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एवं संगीत निर्माता राजू पंजाबी जी के निधन का दुखद समाचार मिला हुआ। उनका जाना हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: एम्स और एनएलयू के बीच विधि और चिकित्सा पर ऐतिहासिक संवाद, इच्छामृत्यु और पेटेंट कानून पर हुई गहन चर्चा
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को मिली नई उड़ान: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का अहम दौरा और रणनीतिक चर्चा
राजस्थान में लखपति दीदियों के लिए बनेगा नया रोडमैप, मुख्य सचिव ने दिए 10-स्टेप रिफॉर्म के निर्देश
इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की 24 घंटे लंबी बातचीत बेनतीजा, क्या फिर मंडराएंगे युद्ध के बादल?