असम का राज्यपाल बनाए जाने पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने गुलाबचंद कटारिया को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
असम के राज्यपाल बने कटारिया : पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने दी गुलाबचंद कटारिया को बधाई, राठौड़, पूनिया भी पहुंचे बधाई देने
आपको ज्ञात होगा कि इससे पहले उत्तरांचल के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर रमेश बैस को महाराष्ट्र के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी है ।
HIGHLIGHTS
- बैस झारखंड के राज्यपाल से महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाये गये हैं। भगत सिंह कोश्यारी के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है।
संबंधित खबरें
कटारिया के आवास पर झालावाड़ के सांसद दुष्यंत सिंह के साथ पहुंची श्रीमती वसुन्धरा राजे ने उन्हें बधाई दी।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया जी को असम के राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपका ओजस्वी व प्रभावी व्यक्तित्व एवं राजनीतिक अनुभव असम की उन्नति का नया अध्याय लिखेगा।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब चंद कटारिया जी को असम के राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपका ओजस्वी व प्रभावी व्यक्तित्व एवं राजनीतिक अनुभव असम की उन्नति का नया अध्याय लिखेगा। #BJP4Rajasthan pic.twitter.com/4Ojcvhuohd
संबंधित खबरें
उन्होंने बताया कि आज सुबह आदरणीय कटारिया जी के आवास पर पहुंचकर उन्हें इस नई व बड़ी जिम्मेदारी की बधाई दी तथा एक यशस्वी कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर, राजेन्द्र राठौड़ ने भी उनके घर पहुंचकर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि आदरणीय श्री गुलाबचंद जी कटारिया वो तपस्वी राजनेता है, जिन्होंने पूरे मेवाड़ में जनकल्याण का कार्य करते हुए भाजपा को धरातल पर मजबूत किया है।
आदरणीय श्री गुलाबचंद जी कटारिया वो तपस्वी राजनेता है, जिन्होंने पूरे मेवाड़ में जनकल्याण का कार्य करते हुए भाजपा को धरातल पर मजबूत किया है।
आज जयपुर स्थित उनके आवास पहुंच भाईसाहब श्री गुलाबचंद जी कटारिया को पार्टी नेताओं के साथ शुभकामनाएं दी। pic.twitter.com/SXSzCXwBKY
आपको ज्ञात होगा कि इससे पहले उत्तरांचल के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर रमेश बैस को महाराष्ट्र के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी है ।
राजस्थान विधानसभा में मुखरता से जनता की आवाज बुलंद करने वाले, शुचिता की राजनीति के पर्याय आदरणीय नेता प्रतिपक्ष श्री @Gulab_kataria जी को असम का राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/FoXZ0Rms7o
बैस झारखंड के राज्यपाल से महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाये गये हैं। भगत सिंह कोश्यारी के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है।
इनके अलावा राष्ट्रपति ने तेरह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में राज्यपाल, उप राज्यपाल नियुक्ति के जरिये बड़ा बदलाव किया है।
ताज़ा खबरें
जैसलमेर के लाठी में मिला दुर्लभ प्रजाति का घायल गिद्ध, वन्यजीव प्रेमियों ने मानवता दिखाकर बचाई जान, वन विभाग कर रहा उपचार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: जयपुर के कारोबारी परिवार के 6 लोग घायल, बच्चे ने बयां किया खौफनाक मंजर
जयपुर में एक साल रहा लश्कर आतंकी 'खरगोश': सी-स्कीम में की नौकरी, फर्जी पासपोर्ट बनाकर हुआ फरार, एटीएस की जांच तेज
शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती: जानें 85 वर्षीय दिग्गज नेता की सेहत का ताजा अपडेट और क्या बोले डॉक्टर