नई दिल्ली | Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार और दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है।
41 साल बाद भारत की झोली में गोल्ड: भारतीय घुड़सवारों ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पहली बार जीता स्वर्ण पदक
भारत ने घुड़सवारी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। इस गोल्ड मेडल का भारत को 41 सालों से इंतजार था। मंगलवार को भारतीय घुड़सवार सुदीप्ति हजेला, दिव्यकीर्ति सिंह, अनुश अग्रवाल और हृदय छेडा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया।
HIGHLIGHTS
- भारत ने घुड़सवारी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। इस गोल्ड मेडल का भारत को 41 सालों से इंतजार था। मंगलवार को भारतीय घुड़सवार सुदीप्ति हजेला, दिव्यकीर्ति सिंह, अनुश अग्रवाल और हृदय छेडा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया।
संबंधित खबरें
भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरे दिन भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में तीसरा गोल्ड डाल दिया है।
इसके अलावा सेलिंग में भी भारत ने मंगलवार को 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।
घुड़सवारी में गोल्ड
अबकी बार भारत ने घुड़सवारी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। इस गोल्ड मेडल का भारत को 41 सालों से इंतजार था।
संबंधित खबरें
मंगलवार को भारतीय घुड़सवार सुदीप्ति हजेला, दिव्यकीर्ति सिंह, अनुश अग्रवाल और हृदय छेडा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया।
अगर अंकों की बात की जाए तो भारतीय टीम चीन से 4.5 पॉइंट्स आगे रही।
भारत की घुड़सवार अनुश, सुदीप्ति, दिव्यकीर्ति, और हृदय ने ड्रेसेज इवेंट के फाइनल में 209.205 पॉइंट हासिल किए।
दीव्यकीर्ति को 68.176, हृदय को 69.941 और अनुश को 71.088 पॉइंट्स मिले।
चीन की टीम दूसरे नंबर पर रही। चीन को कुल 204.882 पॉइंट्स मिले, जबकि तीसरे नंबर पर रही हॉन्ग कॉन्ग को 204.852 पॉइंट्स मिले।
बता दें कि चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स का आज तीसरा दिन है और भारत ने अब तक तीन स्वर्ण पदक जीत लिए हैं।
इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। जिसमें फाइनल मैच में श्रीलंका को 19 रनों से हराया था।
टूनामेंट के पहले दिन ही भारत को पहला गोल्ड मेडल मिल गया था। जो भारत ने शूटिंग में जीता था। भारत ने अब तक कुल 14 मेडल्स जीत लिए हैं।
भारत ने अब तक जीते इतने पदक
- स्वर्ण पदक - 3
- रजत पदक - 4
- कांस्य पदक - 7
ताज़ा खबरें
सिरोही में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, राज्यमंत्री और सांसद ने अर्पित की पुष्पांजलि
सांचौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य वाहन रैली: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने दी श्रद्धांजलि
जालोर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती: भव्य रैली में उमड़ा जनसैलाब, डीजे की धुन पर थिरके युवा
अजमेर में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने पार किए 15 लाख के जेवर और नकदी