जयपुर | जयपुर के सहकारिता विभाग के लिए यह बड़े गर्व का क्षण है। विभाग में कार्यरत दो मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
सहकारिता विभाग के खिलाड़ियों ने जीता ब्रोंज: जयपुर: सहकारिता विभाग के कर्मचारियों ने एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, डॉ. समित शर्मा ने दी बधाई
जयपुर के अषलेश पंवार और मानसिंह शेखावत ने उज्बेकिस्तान में आयोजित हैंडबॉल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल कर देश का मान बढ़ाया है।
HIGHLIGHTS
- अषलेश पंवार और मानसिंह शेखावत ने उज्बेकिस्तान में जीता पदक।
- 5वीं ओपन सेन्ट्रल एशियन हैण्डबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय टीम रही तीसरे स्थान पर।
- शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने खिलाड़ियों को दी हार्दिक बधाई।
- दोनों कर्मचारी जयपुर के नेहरू सहकार भवन में कार्यरत हैं।
संबंधित खबरें
उज्बेकिस्तान में लहराया तिरंगा
अषलेश पंवार और मानसिंह शेखावत ने ताशकन्द में आयोजित 5वीं ओपन सेन्ट्रल एशियन हैण्डबॉल चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल 8 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया था।
शानदार प्रदर्शन और बधाई
अषलेश राइट विंग और मानसिंह राइट बैक पॉजिशन पर खेलते हैं। शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने दोनों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। दोनों कर्मचारी नेहरू सहकार भवन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
ताज़ा खबरें
राजस्थान में भीषण गर्मी का अलर्ट: बाड़मेर में तापमान 41.8 डिग्री पहुंचा, अगले कुछ दिनों में 5 डिग्री तक और बढ़ेगा पारा
'शार्क्स' से रहें सावधान, मैनेजमेंट कंपनियों के लालच पर उठाए सवाल
क्रिकेट
सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत, डेब्यू पर साकिब और प्रफुल्ल ने 4-4 विकेट लेकर रचा इतिहास
राजस्थान
किसानों के लिए जरूरी सूचना: 15 मई 2026 तक फार्मर आईडी न बनवाई तो बंद हो जाएगी सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का लाभ
राजस्थान