जयपुर | जयपुर के सहकारिता विभाग के लिए यह बड़े गर्व का क्षण है। विभाग में कार्यरत दो मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
उज्बेकिस्तान में लहराया तिरंगा
अषलेश पंवार और मानसिंह शेखावत ने ताशकन्द में आयोजित 5वीं ओपन सेन्ट्रल एशियन हैण्डबॉल चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल 8 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया था।
शानदार प्रदर्शन और बधाई
अषलेश राइट विंग और मानसिंह राइट बैक पॉजिशन पर खेलते हैं। शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने दोनों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। दोनों कर्मचारी नेहरू सहकार भवन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।