जयपुर | राजस्थान की राजधानी जयपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बस ड्राइवर ने चालान की कार्रवाई से बचने के लिए न केवल RTO इंस्पेक्टर के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि बीच सड़क पर बस खड़ी कर पूरे हाईवे को जाम कर दिया।
जयपुर: RTO इंस्पेक्टर से बदसलूकी: जयपुर में RTO इंस्पेक्टर से धक्का-मुक्की: बस ड्राइवर ने बीच सड़क पर लगाया जाम, सस्पेंड करवाने की दी धमकी
जयपुर में चालान काटने पर हंगामा हो गया। बस ड्राइवर ने RTO इंस्पेक्टर के साथ बदसलूकी की और बस को हाईवे के बीच खड़ा कर जाम लगा दिया।
HIGHLIGHTS
- जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में RTO उड़नदस्ते के साथ हुई धक्का-मुक्की।
- बस ड्राइवर और उसके साथी ने राजनीतिक रसूख का हवाला देकर दी धमकी।
- चालान से बचने के लिए बस को हाईवे के बीच खड़ा कर लगाया भारी जाम।
- पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर बस को किया जब्त।
संबंधित खबरें
ड्यूटी पर तैनात टीम से बदसलूकी
यह घटना जयपुर-फर्स्ट के आरटीओ इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह और उनके उड़नदस्ते के साथ हुई। मिली जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह 27 मार्च की रात करीब 10 बजे ट्रांसपोर्ट नगर के रोटरी सर्किल पर अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जयपुर से ऋषिकेश जा रही रिंकू ट्रेवल्स की एक बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवारियां भरी हुई थीं। जैसे ही टीम ने कागजात मांगे, बस चालक अरुण सिंह और उसके साथी दिनेश ने हंगामा शुरू कर दिया।
राजनीतिक रसूख की धमकी
आरोप है कि दोनों आरोपियों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, उन्होंने पॉलिटिकल पावर का हवाला देते हुए इंस्पेक्टर को नौकरी से हटवाने और पूरे स्टाफ को सस्पेंड करवाने की धमकी भी दी। जब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। माहौल बिगड़ता देख और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए ड्राइवर ने बस को हाईवे के बीचों-बीच तिरछा खड़ा कर दिया।
संबंधित खबरें
हाईवे पर लगा लंबा जाम
बीच सड़क पर बस खड़ी होने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अन्य बस संचालकों और यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि हमला होने के डर से उड़नदस्ते को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर ट्रांसपोर्ट नगर थाने का पुलिस जाब्ता पहुंचा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और बस को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और यात्रियों को दूसरी गाड़ी से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। शनिवार को इंस्पेक्टर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और हाईवे जाम करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना ने एक बार फिर ऑन-ड्यूटी सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है ताकि सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
ताज़ा खबरें
सनी देओल की नई फिल्म 'लखन' का बदला नाम, अब 'परशुराम' बनकर बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे जबरदस्त धमाल
क्या अब बैसरन घाटी नहीं जा सकते टूरिस्ट? जानें पहलगाम आतंकी हमले के एक साल बाद कश्मीर के 'मिनी स्विट्जरलैंड' के क्या हैं जमीनी हालात
जालोर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल
महिला आरक्षण पर डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का बड़ा हमला, कांग्रेस के 'षड्यंत्र' को किया बेनकाब