राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) द्वारा आयोजित सीनियर महिला टी-20 चैंपियनशिप में जालौर टीम की कप्तान सुमन मीणा के विस्फोटक प्रदर्शन और तरन्नुम खान की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की बदौलत जालौर ने अजमेर को 3 विकेट से हरा दिया । भीलवाड़ा के सुखाड़िया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया यह मुकाबला आखिरी ओवर तक बेहद रोमांचक रहा ।
संबंधित खबरें
मैच का पूरा लेखा-जोखा:कप्तान सुमन मीणा का धमाका: जालौर की कप्तान सुमन मीणा ने मैदान के चारों तरफ रनों की बौछार कर दी । उन्होंने महज 62 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 93 रनों की आक्रामक पारी खेलकर टीम के लिए मजबूत आधार तैयार किया । तरन्नुम खान की मैच जिताऊ पारी: लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालौर की टीम को अंतिम पलों में कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा। ऐसे समय में तरन्नुम खान ने 10 गेंदों पर 12 रनों की बहुमूल्य और नपे-तुले अंदाज में पारी खेली।अंतिम ओवर का रोमांच: मैच जब अंतिम ओवर में पहुंचा, तब तरन्नुम खान ने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया।
उन्होंने आखरी ओवर में विजयी चौका (Winning Boundary) जड़कर 19.1 ओवर में ही टीम का स्कोर 149 रन पहुंचा दिया और जालौर को 3 विकेट से एक यादगार जीत दिला दी ।
जीत पर हर्ष और बधाई:जालौर टीम की इस शानदार और रोमांचक जीत पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजय माथुर, ध्यानदास वैष्णव, ताहिर सम्मा, भूपेंद्र सिंह , चेतन वैष्णव, कौशाध्यक्ष पुखराज सुथार सचिव श्री सतीश व्यास, अनिल शुक्ला, सुनील तिवारी, दीनू खान, सुल्तान अली, वरुण शर्मा, राजाराम चौधरी, गुलाब भाटी, दिग्म्बर सिंह, अशोक जानी, चन्दन सिंह, विक्रम सुथार, फिरोज खान रमेश चारण और एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर की है। संघ के सभी सदस्यों ने कप्तान सुमन मीणा, तरन्नुम खान और पूरी टीम को इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीत की विशेष बधाई दी।
संबंधित खबरें
ताज़ा खबरें
सिरोही में सौगंध का सियासी गणित: पांच भाजपा पार्षदों ने मंदिर में खाई कसम, प्रत्याशी को मिले सिर्फ 5 वोट
निकाय चुनाव में जीत पर भाजपा उत्साहित, मदन राठौड़ बोले—मोदी और भजनलाल के काम पर जनता की मुहर
राजस्थान
गोसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, नंदगांव में 4300 खेजड़ी पौधों का रोपण
शख्सियत
सिरोही की नवनिर्वाचित सभापति रितु जैन बोलीं—कांग्रेस का घोषणा पत्र ही बोर्ड का संकल्प पत्र होगा
राजनीति
सभापति चुनाव से पहले हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल गिरफ्तार, 23 साल पुराने पट्टा मामले में कार्रवाई
क्लिप करें और शेयर करें
क्लिप करें और शेयर करें
शेयर करने वाली इमेज
बैकग्राउंड थीम
आस्पेक्ट रेशियो
संबंधित खबरें
1
2
3
4
5
6