thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

सिरोही: छीतरिया फली में दो बच्चों की मृत्यु के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट, 108 व्यक्तियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

गणपत सिंह मांडोली

मेडिकल टीम को कोई गंभीर बीमार बच्चा/ व्यक्ति नहीं मिला, बच्चों की मृत्यु का कारण प्रथमतया समय पर सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं लेना आया सामने।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • सिरोही जिले के पिंडवाड़ा ब्लॉक की छीतरिया फली में दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।
  • चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 13 घरों का सर्वे किया और कुल 108 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की।
  • जांच में सामने आया कि बच्चों के परिजनों ने समय पर सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं कराया और झाड़-फूंक में समय गंवाया।
  • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि बीमारी पर तुरंत सरकारी अस्पताल जाएं और झाड़-फूंक से बचें।
sirohi children death health department survey

सिरोही,15 नवंबर। जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भूला के अंतर्गत उपकेंद्र काला महादेव खेड़ा की छीतरिया फली में दो बच्चों की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची । मेडिकल टीम में पीएचसी भुला से डॉ सुनील गरासिया , नर्सिंग ऑफिसर महेंद्र मेघवाल , लैब टेक्नीशियन विश्वास ब्रैंडन , एएनएम सुमा कुमारी , आशा सुगना कुमारी तथा ब्लॉक से बीपीएम श्री रोहिताश धबास एवं एमपीडब्लू लीलाराम थे।


टीम ने मौके का जायजा लेकर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी कार्रवाई की।टीम को परिजनों ने बताया कि मृतक बालक जिसकी उम्र बारह वर्ष थी वो आठ नवंबर को बीमार हुआ उसे हल्का बुखार , खांसी एवं पेट दर्द था परिजनो ने उसको प्राइवेट क्लिनिक/ अस्पताल स्वरूपगंज, देलदर एवं आबू रोड में दिखाया वापस घर आते समय रास्ते में ही उसकी चौदह नवम्बर को मृत्यु हो गई। 


पड़ोस में एक अन्य बालिका जिसकी उम्र साढ़े चार वर्ष थी वो दस नवंबर को हल्के बुखार के साथ बीमार हुई जिसे रोहिड़ा प्राइवेट क्लिनिक ओर इलाज कराया तथा दो दिन तक झाड़ फूंक कराते रहे जिससे उसको समय पर इलाज नहीं मिला एवं उसकी मृत्यु दिनांक चौदह नवंबर की रात बारह बजे के आस पास मृत्यु हो गई।

चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा दोनों बच्चों के परिवारों एवं फले में कुल तेरह घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया। सर्वे के दौरान 13 घरों के कुल 108 व्यक्तियों की जांच की गई। कोई बच्चा एवं व्यक्ति गंभीर बीमार नहीं मिला । परीक्षण किए गए लोगो में बुखार के 4, सर्दी के 2, खांसी के 2, फोड़े-फुंसी के 16 तथा शरीर दर्द के 11 मरीज पाए गए। सभी मरीजों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया तथा आवश्यकता होने पर सरकारी अस्पताल में उपचार करवाने की सलाह दी गई।

सर्वे के दौरान एक 8 वर्षीय बालक में पेट दर्द, कमजोरी एवं हल्के बुखार के लक्षण पाए गए, जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भूला पर भेजकर इलाज किया गया अभी वो बच्चा घर पर ही है एवं उसका स्वास्थ्य ठीक है ।

चिकित्सा टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र में ब्लड स्लाइड एवं एमपी कार्ड टेस्ट किए गए। कुल 19 व्यक्तियों की मलेरिया कार्ड से जांच की गई। सभी की कार्ड रिपोर्ट में मलेरिया नेगेटिव पाया गया ।साथ ही पानी के नमूने जांच के लिए भिजवाए गए तथा प्रभावित परिवारों एवं आसपास के घरों में एंटी लार्वल गतिविधियां भी की गईं।

चिकित्सा विभाग द्वारा क्षेत्र के सभी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने, लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार लेने तथा बिना चिकित्सकीय सलाह के उपचार नहीं लेने की समझाइश दी गई।
दोनों बच्चों की मृत्यु का कारण प्रथमतया कारण समय पर सही अस्पताल से इलाज नहीं लेना एवं झाड़ फूँक में समय गवाने का सामने आया है ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराडी ने आमजन से अपील की है कि घर में कोई सदस्य बीमार होता है तो परिजन उसे उसे तुरंत 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में लेकर जाए एवं इलाज करवाये तथा झाड़ फूंक में समय बर्बाद नहीं करे।

शेयर करें: