खेल

तरन्नुम खान ने अंतिम ओवर में चौका मारकर दिलाई रोमांचक जीत: जालौर की कप्तान सुमन मीणा WPL खिलाडी की तूफानी पारी

गणपत सिंह मांडोली · 10 जून 2026, 05:35 शाम
 राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) द्वारा आयोजित सीनियर महिला टी-20 चैंपियनशिप में जालौर टीम की कप्तान सुमन मीणा के विस्फोटक प्रदर्शन और तरन्नुम खान की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की बदौलत जालौर ने अजमेर को 3 विकेट से हरा दिया । भीलवाड़ा के सुखाड़िया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया यह मुकाबला आखिरी ओवर तक बेहद रोमांचक रहा ।   मैच का पूरा लेखा-जोखा:कप्तान सुमन मीणा का धमाका: जालौर की कप्तान सुमन मीणा ने मैदान के चारों तरफ रनों की बौछार कर दी । उन्होंने महज 62 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 93 रनों की आक्रामक पारी खेलकर टीम के लिए मजबूत आधार तैयार किया । तरन्नुम खान की मैच जिताऊ पारी: लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालौर की टीम को अंतिम पलों में कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा। ऐसे समय में तरन्नुम खान ने 10 गेंदों पर 12 रनों की बहुमूल्य और नपे-तुले अंदाज में पारी खेली।अंतिम ओवर का रोमांच: मैच जब अंतिम ओवर में पहुंचा, तब तरन्नुम खान ने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया। उन्होंने आखरी ओवर में विजयी चौका (Winning Boundary) जड़कर 19.1 ओवर में ही टीम का स्कोर 149 रन पहुंचा दिया और जालौर को 3 विकेट से एक यादगार जीत दिला दी ।  जीत पर हर्ष और बधाई:जालौर टीम की इस शानदार और रोमांचक जीत पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजय माथुर, ध्यानदास वैष्णव, ताहिर सम्मा, भूपेंद्र सिंह , चेतन वैष्णव, कौशाध्यक्ष पुखराज सुथार सचिव श्री सतीश व्यास, अनिल शुक्ला, सुनील तिवारी, दीनू खान, सुल्तान अली, वरुण शर्मा, राजाराम चौधरी, गुलाब भाटी, दिग्म्बर सिंह, अशोक जानी, चन्दन सिंह, विक्रम सुथार, फिरोज खान रमेश चारण और एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर की है। संघ के सभी सदस्यों ने कप्तान सुमन मीणा, तरन्नुम खान और पूरी टीम को इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीत की विशेष बधाई दी।            
← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)