thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

पहली तारीख, बड़ा झटका: त्योहारी सीजन में महंगा हुआ गैस सिलेंडर, 209 रुपए बढ़े दाम

desk desk

तेल कंपनियों ने अक्टूबर की पहली तारीख से ही गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है।  तेल कंपनियों ने आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 209 रुपए का इजाफा कर दिया है। यह बढ़ोतरी एक अक्टूबर यानि आज से लागू हो गई है।

HIGHLIGHTS

  • तेल कंपनियों ने अक्टूबर की पहली तारीख से ही गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है।  तेल कंपनियों ने आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 209 रुपए का इजाफा कर दिया है। यह बढ़ोतरी एक अक्टूबर यानि आज से लागू हो गई है।
lpg commercial cylinder price hike by 209 rs

नई दिल्ली | त्योहारी सीजन में जहां लोगों को आस थी कि महंगाई में कुछ राहत मिलेगी, लेकिन इसके विपरीत हो गया है। 

लोगों को अक्टूबर के महीने की शुरूआत के साथ ही महंगाई का झटका लगा है। 

तेल कंपनियों ने अक्टूबर की पहली तारीख से ही गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। 

209 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर

तेल कंपनियों ने आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 209 रुपए का इजाफा कर दिया है। यह बढ़ोतरी एक अक्टूबर यानि आज से लागू हो गई है।

जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1731.50 रुपए हो गई है। 

बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम बदलाव करती है।

इससे पहले कंपनियों ने बीते 1 सितंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 157 रुपये की कटौती की गई थी।

बाहर खाना होगा महंगा

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने के कारण अब बाहर होटल या रेस्त्रां में खाना भी महंगा हो सकता है।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

शुक्र ये रहा कि तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। जिससे लोगों को इसी को राहत मानना होगा। 

त्योहारों का महीना है अक्टूबर 

गौरलब है कि इस वक्त श्रद्धापक्ष चल रहे हैं। इसके अलावा इसी महीने में नवरात्र, दशहरा त्योहार भी पड़ रहे हैं। 

लेकिन तेल कंपनियों ने लोगों को महंगाई का झटका देते हुए कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 

चार महानगरों में अब इतने का मिलेगा सिलेंडर

- नई दिल्ली में अब 1,731.50 रुपए।
- कोलकाता में 1839.50 रुपए।
- मुंबई में 1684 रुपए।
- चेन्नई में 1898 रुपए में मिलेगा।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें