thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

जमकर हुआ छैया-छैया: अर्जुन कपूर के बर्थडे पर जमकर थिरकी मलाइका, वीडियो मचा रहा धमाल

thinQ360

छैया-छैया गर्ल मलाइका के डांस ने अर्जुन की इस पार्टी को और खास बना दिया। मलाइका न सिर्फ अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंची बल्कि उन्होंने पार्टी में जमकर डांस भी किया और वहां आए दूसरे मेहमानों को भी नचा दिया। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • छैया-छैया गर्ल मलाइका के डांस ने अर्जुन की इस पार्टी को और खास बना दिया। मलाइका न सिर्फ अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंची बल्कि उन्होंने पार्टी में जमकर डांस भी किया और वहां आए दूसरे मेहमानों को भी नचा दिया। 
malaika arora danced fiercely on arjun kapoor birthday video created buzz
Malaika Arora Dance

मुंबई | बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून यानि आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं।

ऐसे में 25 जून की आधी रात को प्री-बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की गई। जिसमें उनकी बहनें अंशुला और खुशी कपूर भी शामिल हुई।

लेकिन इनमें एक चेहरा ऐसा भी था जिसने पूरी पार्टी में जान डाल दी। ये चेहरा और कोई नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का था। 

छैया-छैया गर्ल मलाइका के डांस ने अर्जुन की इस पार्टी को और खास बना दिया।

मलाइका न सिर्फ अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंची बल्कि उन्होंने पार्टी में जमकर डांस भी किया और वहां आए दूसरे मेहमानों को भी नचा दिया। 

इस पार्टी में मलाइका के डांस का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा रहा है। 

पुराने अंदाज में झूमी मलाइका

आपको बता दें कि , अर्जुन कपूर के घर में ही उनकी प्री बर्थडे पार्टी को सेलिब्रेट किया गया था। 

पार्टी में मलाइका शॉर्ट में नहीं बल्कि ऑफ व्हाइट गाउन पहने हुए नजर आईं। 

लेकिन इस गाउन की खास बात उस पर बना हुए रेड हार्ट थे, जो कुछ अलग ही इशारा कर रहे थे।

पार्टी में मलाइका बेहद मस्ती के मूड में दिखाई दी। इस दौरान छैया-छैया सॉन्ग पर लगाए गए उनके लटके-झटके लोगों को उनका दीवाना बना रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/Ct8JtLsPaPH/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==


गौरतलब है कि मनोरंजन जगत में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर काफी चर्चा बनी रहती है। इन्हें तो बॉलीवुड का सुपर लव कपल भी कहा जाता है।

साल 2016 में अरबाज खान से तलाक होने के बाद मलाइका और   अर्जुन कपूर के बीच लिंक अप की खबरें सामने आने लगी थी। 

अक्सर दोनों को साथ स्पॉट किया जाता था। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया था। 

लेकिन अर्जुन कपूर ने 34वें बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए दोनों के रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। 

शेयर करें: