thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राज्य

माउंट आबू: स्वच्छ भारत मिशन एंबेसडर राजस्थान सरकार के पोस्टर के नीचे ही कचरे का अंबार

गणपत सिंह मांडोली

माउंट आबू में स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर के पोस्टर के नीचे ही गंदगी का अंबार लगा है, जहां गायें प्लास्टिक खाने को मजबूर हैं।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • माउंट आबू में स्वच्छ भारत मिशन के पोस्टर के नीचे कचरे का ढेर लगा हुआ है।
  • गायें कचरे में प्लास्टिक और गंदगी खाने को मजबूर हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य को खतरा है।
  • ब्रांड एंबेसडर के निर्देशों के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति खराब है।
  • नगर पालिका आयुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
mount abu swachh bharat mission garbage pile cows eating plastic

माउंट आबू | पर्यटन स्थल माउंट आबू में स्वच्छ भारत मिशन के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। यहां राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त मिशन के ब्रांड एंबेसडर के. गुप्ता के पोस्टर के ठीक नीचे गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है, जो व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्वच्छता के दावों की खुली पोल

पिछले 5 महीनों में ब्रांड एंबेसडर के. गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठकें की थीं। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष निगरानी रखने और मुख्य मार्गों को गंदगी मुक्त रखने के कड़े निर्देश दिए थे।

गली-मोहल्लों में भी निरंतर सफाई के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, ये सभी निर्देश हवा-हवाई साबित हो रहे हैं।

तस्वीरें बयां कर रही हकीकत

जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे चौंकाने वाली हैं। ब्रांड एंबेसडर के पोस्टर के नीचे ही कूड़ा-करकट फैला हुआ है।

इस कचरे के ढेर पर दर्जनों गायें बैठी हैं और प्लास्टिक के साथ-साथ अन्य गंदगी खा रही हैं।

गौवंश के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार, प्लास्टिक और गंदगी खाने से इन गायों के पेट में ट्यूमर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जिससे उनकी जान भी जा सकती है।

इस तरह बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर गौ माता की सेवा और संरक्षण का संदेश भी धूल में मिलता नजर आ रहा है।

पूरे शहर का भ्रमण करने पर भी विभिन्न स्थानों पर कचरा पाया गया और पालतू पशु भी इस गंदगी को खाते हुए नजर आए।

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

इस मामले पर जब नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि वे आज ही जमादार को पाबंद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जमादार को पूरे शहर का निरीक्षण करने के लिए भेजा जा रहा है।

आयुक्त ने यह भी कहा कि वे लंच के बाद खुद भी शहर का चक्कर लगाकर गंदगी का निरीक्षण करेंगे और जहां भी सफाई नहीं मिली, वहां कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: