जालोर। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में गुरुवार को जालोर नगर परिषद सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
इस दौरान ज़िला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने फीता काटकर प्रदर्शनी की शुरुआत की, उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शित तस्वीरों को देखते हुए सन् 1947 में घटित हुई विभाजन दुखान्तिका त्रासदी को याद किया। 
इस अवसर पर नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, रवि सोलंकी, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, दिनेश महावर, डिम्पल सिंह, शेखर भट्ट, सुरेश सुंदेशा सहित अधिकारी-कार्मिक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।