खेल

29वीं सब-जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन

ललित पथमेड़ा · 15 नवम्बर 2024, 04:31 दोपहर
उद्घाटन समारोह में शिव के विधायक रविंद्र सिंह भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैदान में बिना हार-जीत

जालोर | राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में जालोर जिला हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित 29वीं सब-जूनियर बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 नवंबर को हुआ। उद्घाटन समारोह में शिव के विधायक रविंद्र सिंह भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैदान में बिना हार-जीत की परवाह किए, त्याग और समर्पण के साथ दमखम दिखाएं।

पहले दिन सुबह के सत्र में कई रोमांचक मुकाबले हुए:

बालिका वर्ग में:

समारोह की अध्यक्षता डॉ. तेजराज सिंह खंगारोत ने की, जिन्होंने राजस्थान टीम की उपलब्धियों को साझा करते हुए जालोर हैंडबॉल संघ को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि जालोर नगर परिषद के सभापति गोविंद टांक भी इस मौके पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की कुल 40 टीमें भाग ले रही हैं।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)