जालोर | राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में जालोर जिला हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित 29वीं सब-जूनियर बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 नवंबर को हुआ। उद्घाटन समारोह में शिव के विधायक रविंद्र सिंह भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैदान में बिना हार-जीत की परवाह किए, त्याग और समर्पण के साथ दमखम दिखाएं।
पहले दिन सुबह के सत्र में कई रोमांचक मुकाबले हुए:
- सीकर vs भीलवाड़ा: 12-12
- माही हैंडबॉल अकादमी vs झुंझुनू: 19-7
- जैसलमेर vs जालोर: 13-4
- जयपुर vs डूंगरपुर: 10-4
- श्रीगंगानगर vs चुरु: 23-8
...और कई अन्य मैचों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में: