राजनीति

राजपूतों का दिल्ली में होगा महाकुंभ, तनसिंह जन्म शताब्दी समारोह में देशभर से जुटेंगे लोग

thinQ360 · 26 जनवरी 2024, 05:01 शाम
कार्यक्रम का आयोजन श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर और संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह बैंयाकाबास की उपस्थिति में किया जाएगा। बड़ी संख्या में महिलाएं भी कार्यक्रम में भाग लेंगी।

नई दिल्ली: श्री क्षत्रिय युवक संघ अपने संस्थापक पूज्य तनसिंह जी की 100वीं जयंती मनाने जा रहा है। यह भव्य समारोह 28 जनवरी 2024 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। देशभर से बड़ी संख्या में राजपूत इस समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे।

यह समारोह देश की राजधानी में होने वाला राजपूतों का अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन होगा। तनसिंह जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए देशभर से राजपूत एकत्रित होंगे और सामाजिक एकता का संदेश देंगे। इस कार्यक्रम में राजनेता, अधिकारी, उद्योगपति, धार्मिक और सामाजिक हस्तियां भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक माननीय भगवान सिंह जी रोलसाहबसर और संघ प्रमुख श्री लक्ष्मण सिंह बैंयाकाबास की उपस्थिति में किया जाएगा। बड़ी संख्या में महिलाएं भी कार्यक्रम में भाग लेंगी।

दिल्ली शहर और एनसीआर क्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से भी बड़ी संख्या में राजपूत इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

तनसिंह जी आधुनिक युग के अग्रणी क्षत्रिय विचारक थे। उन्होंने श्री क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना 22 दिसंबर 1946 को महज 22 साल की उम्र में की थी। यह संघ युवाओं को क्षत्रिय-प्रेरित मूल्यों से प्रेरित करता है।

श्री क्षत्रिय युवक संघ की गतिविधियां:

यह समारोह तनसिंह जी के जीवन और कार्यों को याद करने और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

22 दिसंबर 2021 को श्री क्षत्रिय युवक संघ की हीरक जयंती

जयपुर के भवानी निकेतन में आयोजित इस कार्यक्रम में लाखों राजपूत एकत्रित हुए और धूमधाम से जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का अनुशासन देश-विदेश में चर्चा का विषय बन गया। उसी तर्ज पर, पूज्य तनसिंह जी का जन्म शताब्दी समारोह दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भी आयोजित किया जाएगा।

तनसिंह जी का संक्षिप्त परिचय:

जन्म: 25 जनवरी 1924

जन्म स्थान: जैसलमेर जिले का बेर्सियाला गाँव (तनसिंह जी का ननिहाल)

माता-पिता: ठाकुर बलवंत सिंह महेचा एवं मोतीकंवर जी सोढ़ा

पैतृक गांव: रामदेरिया (बाड़मेर)

बचपन: अभावों से जूझते हुए बीता

पिता का निधन: तनसिंह जी के 4 वर्ष के होने से पहले

शिक्षा:

राजनीतिक जीवन:

विशेषताएं:

आंदोलन एवं जेल यात्रा:

साहित्यिक योगदान:

संगठनात्मक योगदान:

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)