नई दिल्ली: श्री क्षत्रिय युवक संघ अपने संस्थापक पूज्य तनसिंह जी की 100वीं जयंती मनाने जा रहा है। यह भव्य समारोह 28 जनवरी 2024 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। देशभर से बड़ी संख्या में राजपूत इस समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे।
यह समारोह देश की राजधानी में होने वाला राजपूतों का अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन होगा। तनसिंह जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए देशभर से राजपूत एकत्रित होंगे और सामाजिक एकता का संदेश देंगे। इस कार्यक्रम में राजनेता, अधिकारी, उद्योगपति, धार्मिक और सामाजिक हस्तियां भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम का आयोजन श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक माननीय भगवान सिंह जी रोलसाहबसर और संघ प्रमुख श्री लक्ष्मण सिंह बैंयाकाबास की उपस्थिति में किया जाएगा। बड़ी संख्या में महिलाएं भी कार्यक्रम में भाग लेंगी।
दिल्ली शहर और एनसीआर क्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से भी बड़ी संख्या में राजपूत इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।